फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   vivo mobile stolen gang member arrested

फर्रुखाबाद, एटा, दिल्ली के ध्यानार्थ::::::::::: कंटेनर से वीवो कंपनी के मोबाइल चोरी वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Mon, 12 May 2025 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
vivo mobile stolen gang member arrested
फोटो
विज्ञापन

-आरोपियों के पास से ढाई करोड़ के 603 कीमती मोबाइल बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मोबाइल कंपनी वीवो से निकले कंटेनर से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गांव झट्टा रेलवे अंडरपास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद दुबे (36) निवासी कडक्का थाना राजेपुर फर्रूखाबाद, अभिषेक चौहान (24) निवासी गांव नगला फरीद थाना कोतवाली देहात जिला एटा व सिमरन सेठी (26) निवासी श्यामनगर एक्सटेंशन तिलकनगर नई दिल्ली के रूप में हुई है। गिरोह के तीन आरोपियों के पास से ढाई करोड़ कीमत के 603 मोबाइल (60 बॉक्स में), एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।
मैनेजर जितेंद्र सिंह तेवतिया ने 8 अप्रैल को नॉलेज पार्क कोतवाली में केस दर्ज कराया था कि कंपनी की मलकपुर स्थित ब्रांच से कंटेनर का चालक नामी कंपनी के मोबाइल लोड कर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकला था। कंपनी के स्टाफ ने देर रात को कंटेनर को सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के पास खड़े हुए देखा। इसकी सूचना कंपनी प्रबंधन को दी गई थी। इसके बाद कंपनी प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंचे तो कंटेनर का चालक वहां से गायब था। कंटेनर में लगी सील टूटी थी। इसके बाद पुलिस की मदद से कंटेनर को नॉलेज पार्क कोतवाली लाया गया था। कंटेनर में रखे सामान की जांच की गई तो उसमें से करीब 113 बॉक्स गायब थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

गिरोह ने शैडोफेक्स कंपनी से निकले मोबाइल फोन से भरे कंटेनर वाहन को लूटने योजना पहले से बना ली थी। योजना के तहत चालक अरविंद दुबे 7 अप्रैल की रात करीब 9 बजे कंपनी से मोबाइल फोन लोड कर कंटेनर गाड़ी लेकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होने का दिखावा किया जबकि वास्तव में वह नोएडा के सेक्टर 148 के पास पहुंचा था। वहां पहले से मौजूद अभिषेक गिरी, उसका दोस्त विशाल (मैक्स लोडर के साथ), आरिफ (क्रेटा कार से) और अभिषेक चौहान ने मिलकर कंटेनर की सील तोड़ी और उसमें से 29 पेटियों में रखे कुल 1130 मोबाइल फोन निकाल लिए। यह सभी फोन मैक्स लोडर में भर दिए गए और कंटेनर को वहीं पर छोड़ दिया गया। इसके बाद सभी आरोपी वाहन लेकर पैरामाउंट तिलपता सूरजपुर पहुंचे थे। जहां अभिषेक गिरी का साला भरत पहले से मौजूद था। अभिषेक गिरी, विशाल, आरिफ और भरत मिलकर चोरी किए गए मोबाइल फोन को भरत द्वारा बताई गई जगह पर छुपाने निकल गए, जबकि अरविंद दुबे और अभिषेक चौहान को वहीं उतार दिया था। आरोपियों ने चोरी के मोबाइल बेचने के लिए दिल्ली में सिमरन सेठी से संपर्क किया था। जिसे पहले 38 और फिर कुल 603 मोबाइल फोन सौंपे गए थे। इन्हीं फोन को लेकर तीनों आरोपी बिक्री की फिराक में थे। इससे पहले पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। मामले में मुख्य साजिशकर्ता अभिषेक गिरी और उसके तीन अन्य साथी विशाल, आरिफ और भरत अब भी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनर से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। -सुधीर कुमार, एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article