फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vitamin D deficiency in 72% people in Delhi-NCR

Noida News: दिल्ली-एनसीआर में 72% लोगों में विटामिन डी की कमी

Fri, 27 Jan 2023 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
Vitamin D deficiency in 72% people in Delhi-NCR
27 शहरों के 22 लाख लोगों पर किए अध्ययन में खुलासा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली एनसीआर में 72 फीसदी लोगों में विटामिन डी की कमी हैं, जबकि देश में यह आंकड़ा 76 फीसदी है। दरअसल, टाटा एमजी लैब ने पिछले साल मार्च से अगस्त के बीच देश के 27 शहरों में 22 लाख लोगों पर एक अध्ययन किया। इसमें पाया गया कि विटामिन डी की कमी से जूझ रहे पुरुषों की संख्या 79 फीसदी और महिलाओं की संख्या 75 फीसदी है। अधिकतर युवाओं में विटामिन डी की कमी है। 25 साल से कम आयु वर्ग वाले लोगों की संख्या 84 फीसदी है, जबकि 25-50 फीसदी आयु वर्ग के लोगों की संख्या 81 फीसदी है।

विटामिन डी समग्र विकास, मेटाबॉलिज्म, रोग प्रतिरोधक शक्ति और लोगों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक होता है। शरीर में विटामिन डी की कमी से लोगों के प्रोस्टेट कैंसर, डिप्रेशन, डायबिटीज, रियूमेटॉयड आर्थराइटिस और रिकेट्स जैसी समस्या होने का खतरा रहता है। इस बारे में डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि खानपान को लेकर लोगों की बदलती आदतों, घरों में रहने संबंधित जीवनशैली में बदलाव और सूरज की किरणों से कम होते एक्सपोजर के कारण विटामिन डी की कमी देखी जा रही है।
विज्ञापन





लिंग
प्रतिशत


पुरुष 79%
महिला 75%




शहर
विटामिन की कमी

वडोदरा
89%
सूरत 88%
अहमदाबाद 85%
नागपुर
84%
भुवनेश्वर 83%
नासिक 82%
पटना 82%
विशाखापत्तनम 82%
रांची 82%
जयपुर 81%
चेन्नई 81%
भोपाल 81%
इंदौर 80%
पुणे 79%
कोलकाता 79%
वारणसी 79%
मुंबई 78%
प्रयागराज 78%
लखनऊ 78%
कानपुर 77%
बेंगलूरू 77%
आगरा 76%
हैदराबाद 76%
चंडीगढ़ 76%
देहरादून 75%
मेरठ 74%
दिल्ली-एनसीआर 72%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed