{"_id":"6aaaacfdbb2f921a6d062666","slug":"vishwakarma-jayanti-is-today-the-auspicious-time-for-worship-begins-at-758-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106292-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा जयंती आज, 7:58 से पूजा का शुभ समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा जयंती आज, 7:58 से पूजा का शुभ समय
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शिल्प, निर्माण और तकनीक के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती 17 सितंबर को ग्रेटर नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्ध नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। शहर की औद्योगिक इकाइयों, कारखानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मशीनों, उपकरणों और औजारों का विधिवत पूजन किया जाएगा। कई प्रतिष्ठानों में हवन और भंडारे का भी आयोजन होगा।
नवादा स्थित श्री शीतला माता शनि धाम के ज्योतिषाचार्य शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कन्या संक्रांति के साथ सुबह 7:58 बजे से पूजा का पुण्यकाल शुरू होगा, जो दोपहर 2:31 बजे तक रहेगा। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की पूजा और धार्मिक अनुष्ठान किए जा सकेंगे। नए कार्य की शुरुआत के लिए सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। 49 मिनट का यह समय पूजा और शुभ कार्यों के लिए विशेष माना जाता है। वहीं, दोपहर 1:47 बजे से 3:19 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान नए कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।
विश्वकर्मा जयंती को लेकर औद्योगिक इकाइयों में मशीनों और कार्यस्थलों की साफ-सफाई की गई है। श्रमिक और कारोबारी भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सुरक्षित और सुचारु कामकाज की प्रार्थना करेंगे।