फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vishwakarma Jayanti celebrated in Polytechnic and ITI

Noida News: पॉलिटेक्निक और आईटीआई में मनी विश्वकर्मा जयंती

Thu, 18 Sep 2025 02:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 18 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Jayanti celebrated in Polytechnic and ITI
फोटो23राजकीय आईटीआई किसरोली में ​विश्वकर्मा पूजा के दौरान मौजूद ​शिक्षक व छात्र।स्रोत:संस्थान
कासगंज। पाॅलिटेक्निक व आईटीआई शिक्षण संस्थानों में बुधवार को विश्वकर्मा जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने हवन के बाद उपकरणों की पूजा की। राजकीय पॉलीटेक्निक सोरोंजी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजन सिंह ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। उन्होंने छात्रों को भगवान विश्वकर्मा के बारे में जानकारी दी। इसके बाद संस्थान में हवन का आयोजन किया गया। शिक्षकों और छात्रों ने उपकरणों की पूजा की। इस दौरान विभागाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, कर्मशाला अधीक्षक मनोज कुमार वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। एमएमआईटी पॉलिटेक्निक में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उमेश चंद्र ने विश्वकर्मा की पूजा की। राजकीय आईटीआई किसरौली में कार्य वाहक फोरमेन अखिलेश कुमार राजपूत ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। संस्थान में हवन का आयोजन कर उपकरण पूजे गए। इस दौरान ज्योति यादव, लवली सिंह, मुनेंद्र कुमार, वर्षा, मनोज कुमार, हरिओम राजपूत सरोजिनी आदि मौजूद रहे। राजकीय आईटीआई पटियाली में प्रधानाचार्य गिरीश बाबू ने भगवान विश्व कर्मा की पूजा की। इसके बाद हवन का आयोजन कर उपकरण पूजे किए गए। इस दौरान मुरारीलाल, नीरज कुमार, भारती, रंजना सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। राजकीय आईटीआई अमांपुर सहित निजी आईटीआई में भी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed