फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vishal Club won the title in men's kabaddi, while Mehendipur finished as runners-up.

Noida News: पुरुष कबड्डी में विशाल क्लब ने जीता खिताब, मेहंदीपुर रही उपविजेता

Sat, 17 Oct 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Vishal Club won the title in men's kabaddi, while Mehendipur finished as runners-up.
विशाल क्लब को एक लाख एक हजार और मेहंदीपुर टीम को मिले 71 हजार रुपये
विज्ञापन


फोटो-

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी।
जेवर के श्री दुर्गे मंदिर परिसर में आयोजित मेले में विशाल पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में दूर-दराज से आई दर्जनों टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में विशाल क्लब ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया, जबकि मेहंदीपुर की टीम उपविजेता रही।


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विशाल क्लब की टीम को 1,01,000 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, दूसरे स्थान पर रही मेहंदीपुर की टीम को 71,000 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन श्री दुर्गे मंदिर प्रबंध समिति और नगर पंचायत जेवर के चेयरमैन पहलवान नारायण महेश्वरी ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि चौधरी कुशलपाल सिंह, गौतम छौकर, दीपक चौहान, समिति अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महासचिव सुभाष चंद गर्ग, मेला अध्यक्ष बंटी सिंघल, समिति निदेशक कुलदीप पंडित, नरेंद्र गोयल, राहुल कौशिक सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed