फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Virtual University will improve gross enrollment ratio

वर्चुअल यूनिवर्सिटी से सुधारेंगे सकल नामांकन अनुपात

Sat, 30 Jan 2021 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Virtual University will improve gross enrollment ratio
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियल निशंक ने शुक्रवार को कहा कि सरकार जल्द ही वर्चुअल यूनिवर्सिटी की स्थापना पर काम शुरू करेगी। नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने की समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्चुअल यूनिवर्सिटी का कान्सेप्ट नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से बिल्कुल अलग होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा, वर्चुअल यूनिवर्सिटी का मकसद देश के सकल नामांकन अनुपात (ग्रॉस एनरोलमेंट रेशो) को बढ़ाना है। नई शिक्षा नीति के तहत 2035 तक सकल नामांकन अनुपात को मौजूदा 28 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी तक करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) को नेशनल एजुकेशन टेक्नोलॉजी फोरम (एनईटीएफ) को तत्काल प्रभाव से लागू कराने पर काम शुरू करने का निर्देश दिया। दरअसल एनईटीएफ को शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में काम शुरू करना है। इसलिए नया सत्र शुरू होने से पहले ही इसे लागू करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

----------------------
स्टडी इन इंडिया पर कमेटी 15 दिन में देगी रिपोर्ट
शिक्षा मंत्री ने विदेशी छात्रों को भारत में उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए ‘स्टडी इन इंडिया’ कमेटी गठित करने का आदेश दिया है। कमेटी को 15 दिन में रिपोर्ट देनी होगी। कमेटी को रिपोर्ट में विदेशी छात्रों को भारत से जोड़ने के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की भी सलाह देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed