Video: सामने आए सचिन और सीमा के कई रोमांटिक वीडियो, सावन में भगवान शिव से मांगते दिखे ये मन्नत
Seema Haider : सीमा की लोकप्रियता का आलम इन दिनों कुछ यूं है कि सचिन के घर पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला अब तक जारी है। सचिन के घर के बाहर रोजाना मीडियाकर्मियों, यूट्यूबर और स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रहती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Seema Sachin Love Story: पबजी पार्टनर सचिन मीणा के प्यार में चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची सीमा हैदर इन दिनों न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। जमानत मिलने के बाद सीमा की सक्रियता एका एक सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ने लगी है। उसने अपने इंस्टाग्राम पर सचिन संग कई रोमांटिक वीडियो पोस्ट किए हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सीमा बॉलीवुड के गानों पर नाचते-गाते हुए भी नजर आ रही है।
सीमा की लोकप्रियता का आलम इन दिनों कुछ यूं है कि सचिन के घर पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला अब तक जारी है। सचिन के घर के बाहर रोजाना मीडियाकर्मियों, यूट्यूबर और स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रहती है। बीते तीन दिन से सुबह से शाम तक परिजनों का खाना-पीना भी मुश्किल हो रहा है। इससे वह परेशान होने लगे हैं। वहीं सोमवार सुबह से ही बात करते करते शाम तक सीमा की तबीयत भी कुछ खराब हो गई थी।
A post shared by Sathi Meenu (@meri_jaan_mera_husbnd_sachin_m)
इस बीच जो लोग सीमा के घर नहीं पहुंच सकते हैं वो सोशल मीडिया पर इन दोनों की आईडी सर्च कर रहे हैं। सीमा की इंस्टा आईडी पर अधिकतर पोस्ट जो नजर आ रही हैं, उसमें वो सचिन से अपनी मोहब्बत का इजहार करते हुए नजर आ रही है। जिन वीडियो में वो अकेली है उसमें भी वो रोमांटिक गानों पर नाचती नजर आ रही है।
A post shared by Sathi Meenu (@meri_jaan_mera_husbnd_sachin_m)
सीमा ने अपने अकाउंट पर बड़ी संख्या में वीडियो अपलोड किए हैं। जिनको लोग भी अब खूब पसंद कर रहे हैं। सीमा के फोलॉवर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक सप्ताह पहले तक जिस अकाउंट पर केवल 10 फोलॉवर्स थे उस पर आज करीब तीन हजार फोलॉवर्स हो चुके हैं।
A post shared by Sathi Meenu (@meri_jaan_mera_husbnd_sachin_m)
नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी सीमा
आपको बता दें कि पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी।
चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था।
सचिन, उसके पिता नेत्रपाल और सीमा को गिरफ्तार कर बीते मंगलवार को न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेजा गया था। न्यायालय ने बच्चों की आयु कम होने के कारण उनकी मां सीमा के साथ जेल भेजा था। सीमा हैदर और सचिन की जमानत याचिका पर सुनवाई कर वकील उनके प्यार, चार बच्चों और सीमा की सुरक्षा का हवाला दिया। इसके बाद न्यायालय ने दोनों को जमानत दे दी थी।