फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   viral Video of two youths being assaulted following dispute over car brushing against bike in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: कार से बाइक टच होने पर छिड़ा विवाद, दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, एक का हाथ टूटा; वीडियो वायरल

Sun, 20 Sep 2026 06:25 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 20 Sep 2026 06:25 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र में कार से बाइक टच होने के विवाद में दो युवकों की लोहे की रॉड से पिटाई का आरोप है। एक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
viral Video of two youths being assaulted following dispute over car brushing against bike in Greater Noida
ग्रेटर नोएडा में टक्कर के बाद तांडव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में कार से बाइक टच होने के विवाद में दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवकों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में एक युवक के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसकी आंख पर भी गंभीर चोट के निशान आए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन




सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ लोग युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मारपीट के बाद कुछ लोग कार से मौके से फरार होते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद से वह देर रात तक थाने और चौकी के चक्कर काटता रहा। हालांकि, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


बीटा-2 कोतवाली पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष के प्रशांत कुंदन और पुनीत भारद्वाज ढाबे पर खाना खाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक कार से टच हो गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed