{"_id":"64de734c416a6b311e0b3a74","slug":"viral-video-of-casino-and-investigation-report-of-recovery-list-sent-grnoida-news-c-23-1-noi1091-15357-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कसीनो के वायरल वीडियो व वसूली लिस्ट की जांच रिपोर्ट भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कसीनो के वायरल वीडियो व वसूली लिस्ट की जांच रिपोर्ट भेजी
विज्ञापन
कसीनो के वायरल वीडियो व वसूली लिस्ट की जांच रिपोर्ट भेजी
- रिपोर्ट का अवलोकन कर आलाधिकारी करेंगे आगे की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा/जेवर। सोशल मीडिया पर जेवर की एक दुकान में कसीनो चलाकर जुआ खेलते लोगों के वीडियो और वायरल वसूली की लिस्ट की जांच पूरी कर रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेज दी गई है। मामले की जांच ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी साद मियां खान को सौंपी गई थी। हालांकि इस संबंध में अभी अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी मिली है कि रिपोर्ट का अवलोकन कर आला अधिकारी इस मामले में जल्द ही कार्रवाई करेंगे।
जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे खुर्जा जेवर रोड पर बनी दुकानों में कसीनो चलाने एवं शराब परोसने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद एक लिस्ट वायरल हुई थी। इसमें रुपयों के साथ पुलिसकर्मी, अधिकारी, पत्रकार व एक विधायक के करीबी माने जाने वाले एक युवा नेता का नाम लिखा था। हालांकि इस लिस्ट को प्रायोजित और वीडियो को पुराना बताया जा रहा था। पुलिस का कहना था कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस पूर्व में भी कार्रवाई कर चुकी है। मगर सोशल मीडिया पर वसूली की लिस्ट वायरल होने के बाद 24 घंटे में जांच रिपोर्ट डीसीपी से मांगी गई थी। इस मामले में कसीनो चलवाने में थाने से लेकर एसीपी दफ्तर तक अलग-अलग रकम लिस्ट मेें लिखी गई थी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर इस मामले के मुख्य आरोपी के सीडीआर की भी जांच कर यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि कौन-कौन पुलिसकर्मी, नेता व पत्रकार संपर्क में थे। हालांकि डीसीपी की ओर से जांच आला अधिकारियों को भेज दी गई है। इस पर आला अधिकारी ही निर्णय लेंगे।