फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   villagers will soon get new road parallel to ujhina drain

उजीना ड्रेन के साथ ग्रामीणों को मिलेगी नए रास्ते की सुविधा

Tue, 03 Sep 2019 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
villagers will soon get new road parallel to ujhina drain
नूंह। पुन्हाना खंड के गांव शिकरावा के पिनगवां मार्ग से उजीना ड्रेन के साथ होते हुए फिरनी से उटावड़ की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य जल्द कराया जाएगा। सरकार ने इस मार्ग के बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही टेंडर लगाने के पश्चात निर्माण कार्य शुरू होगा। इस अतिरिक्त मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों का सफर काफी सुविधाजनक हो जाएगा। वर्षों से ग्रामीणों की आपसी खींचतान से मार्ग के निर्माण का कार्य अटका हुआ था। प्रशासन ने ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार को इस मार्ग के बनाने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

1.38 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण में 7.45 करोड़ रुपये होंगे खर्च : शिकरावा में बनने वाले इस मार्ग की लंबाई करीब 1.38 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण पर 7.45 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। आधिकारिक रूप से रोड के बनने का रास्ता साफ हो चुका है। विभाग द्वारा टेंडर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एमडीआर की श्रेणी में रखा है रोड
इस मार्ग को प्रशासन ने (एमडीआर) मेजर डिस्ट्रिक रोड 135 की श्रेणी में रखा है। इस मार्ग पर गांव की फिरनी से आगे होते हुए उजीना ड्रेन पर एक पुल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। पुल के अभाव में अभी ग्रामीणों को काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मुश्किलें होंगी कम : शिकरावा व आसपास के अन्य जिन गांवों से उजीना ड्रेन गुजर रही है। उनके ड्रेन में अधिक पानी रहने से रास्ते दलदल हो गए हैं। इस कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अगर इस मार्ग का निर्माण कार्य जल्द कराया जाता है, जो लोगों को राहत मिलेगी।

विभाग द्वारा काफी समय से इस अतिरिक्त मार्ग के निर्माण का प्रयास किया जा रहा था। इसके प्रस्ताव को अब मंजूरी मिल गई है। जल्द ही विभाग द्वारा टेंडर लगाकर मार्ग के निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जाएगा। - जगभूषण, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed