फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers are troubled due to waterlogging

Noida News: जलभराव व गंदे पानी की निकासी न होने पर ग्रामीण परेशान

Tue, 09 Sep 2025 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled due to waterlogging
-अमर उजाला संवाद में गांव समाना के ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं
विज्ञापन

-जीटी रोड से गांव के संपर्क मार्ग को जोड़ने वाली सड़क संकरी
-मुख्य मार्ग जर्जर, पेयजल व्यवस्था न होने से भटकते हैं ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। दादरी के जान समाना गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निकासी की मांग को लेकर कई बार संबंधित विभाग में कई बार शिकायत की जा चुकी है। मुख्य मार्ग जर्जर है। गांव में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। यह बात जान समाना गांव के लोगों ने अमर उजाला ग्रामीण संवाद कार्यक्रम के दौरान कही।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बना हुआ है। जिसकी वर्षों से सफाई ने होने के चलते अटा पड़ा हैं। इससे बारिश व घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर पसरा रहता है। ग्रामीणों को मजबूरी में पानी से होकर निकलता होता है। नियमित रखरखाव नहीं होने से गांव की सड़क भी जर्जर हो चुकी है। ग्राम पंचायत खत्म किए जाने से गांव के विकास की जिम्मेदारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास है। जबकि गांव में प्राथमिक अस्पताल की व्यवस्था नहीं है। बीमार व्यक्ति को कई किमी दूर अस्पतालों में लेकर जाना होता है। यहां पर पेयजल की भी व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीण सबमर्सिबल पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

-----------
गांव के मुख्य मार्ग की सड़क जर्जर हो गई है। रात्रि के समय बाइक व पैदल निकलने पर गिरने का खतरा बना रहता है।
- सतवीर, ग्रामीण।
-----------
गंदे पानी की निकासी न होने पर नालियों में गंदा पानी जमा होने से मच्छर पैदा हो गए हैं। इससे संक्रामक रोगों को फैलने का खतरा बना हुआ है।
- जगत खारी, ग्रामीण।
-----------
गांव में स्कूली बच्चों को लेने आने वाली बसों का सड़क की चौड़ाई कम होने के चलते बचाव ने होने पर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं
- रणवीर सिंह, ग्रामीण।
-----------
गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य उप-केंद्र बनना चाहिए। ताकि बीमार होने पर ग्रामीणों को दूरदराज के अस्पतालों में न भटकना पड़।
- प्रधान वीरेंद्र खारी, ग्रामीण।
-----------
गांव के विकास कार्यों में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- संतराम, ग्रामीण।
---------
गांव में पानी की निकासी व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी सड़क पर पसरा रहता है।
- सुरेंद्र, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed