फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers are treating cattle themselves

Noida News: एंबुलेंस के अभाव में ग्रामीण खुद कर रहे गोवंश का इलाज

Wed, 07 Oct 2026 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers are treating cattle themselves
रामपुर में घायल और बीमार गोवंश की देखभाल का जिम्मा ग्रामीणों पर
विज्ञापन






यमुना सिटी(संवाद)।
जेवर क्षेत्र के रामपुर गांव में घायल और चोटिल आवारा गोवंश के इलाज के लिए ग्रामीणों को खुद ही व्यवस्था करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पशुओं के इलाज के लिए 1962 हेल्पलाइन और एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं के इलाज के लिए कई बार 1962 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है। जरूरत पड़ने पर गांव में एंबुलेंस नहीं पहुंची। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण कुछ आवारा गोवंश के लगी चोट में कीड़े हो जाते हैं जिस कारण कई गोवंश की मौत भी हो चुकी है। लोगों ने बताया कि कई किलोमीटर जेवर ब्लॉक जाकर दवा लाने का प्रयास किया जाता है। ब्लॉक बंद होने या वहां दवा उपलब्ध नहीं होने पर ग्रामीण अपने पैसे खर्च कर दवा खरीदते हैं। इसके बाद घायल गौवंश की खुद ही मरहम-पट्टी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस मामले को लेकर जिम्मेदारों से गुहार लगाई गई है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article