फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villager dies in collision between two bikes, son injured

Noida News: दो बाइकों की भिड़ंत में ग्रामीण की मौत, पुत्र घायल

Tue, 06 May 2025 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 06 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Villager dies in collision between two bikes, son injured
धामपुर। रविवार की देर रात ग्राम बनावली निवासी विजयपाल सिंह (47) अपने पुत्र आयुष के साथ बाइक से तीबड़ी गांव किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक हाईवे से गुजर रहे एक अन्य बाइक सवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार विजयपाल सिंह की मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। गांव के ज्ञानेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि विजयपाल सिंह पेशे से किसान थे और दूध बेचने का काम करते थे। बाइक को उनका पुत्र आयुश चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के दौरान किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। उधर अन्य बाइक सवार घटना के बाद मौके पर से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed