फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   victim gave affidavit in High Court Amanatullah Khan In Noida petrol pump case

AAP विधायक को बड़ी राहत: नोएडा पेट्रोल पंप केस में पीड़ित ने दिया हलफनामा, अमानतुल्लाह पर लगी धाराएं होंगी कम

Tue, 02 Jul 2024 01:13 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 02 Jul 2024 01:13 PM IST
सार

नोएडा पेट्रोल पंप मामले में आप विधायक अमनातुल्लाह खान की मुश्किलें कम हो सकती हैं। पीड़ित ने हाईकोर्ट में हलफनामा दिया है।

विज्ञापन
victim gave affidavit in High Court Amanatullah Khan In Noida petrol pump case
अमानतुल्लाह खान - फोटो : एएनआई

विस्तार

पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे को केस में राहत मिल सकती है। पीड़ित ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। इसमें अनुसूचित जाति के पीड़ित ने मारपीट से इनकार किया है।

विज्ञापन


सेक्टर-95 स्थित शहीद रामेंद्र प्रताप सिंह फिलिंग स्टेशन पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा अनस  कार में पेट्रोल भरवाने आया था। उसने अपनी कार पेट्रोल लेने केे कतार में लगाकर बोला कि उसके आगे वाली कार को आगे बढ़ाकर पहले उसकी कार में पेट्रोल डाल दे। इसपर सेल्समैन ने कहा कि आप लाइन में आइए और आकी बारी आने पर तेल डाल दिया जाएगा। पेट्रोल पंप कर्मचारी के इस बात से नाराज होकर विधायक के बेटे अनस ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और धमकी दी थी। इसके कुछ देर के बाद विधायक अमानतुल्लाह मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने भी पेट्रोल पंप कर्मचारियों को धमकी दी थी।
विज्ञापन


इस मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। मारपीट का आरोप लगाने वाला एक पीड़ित अनुसूचित जाति से था इस कारण केस में एससी एसटी एक्ट भी लगा था। अब हाई कोर्ट में पीड़ित की तरफ से हलफनामा दिए जाने के बाद विधायक को राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed