फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vicky Mota Arrest More than 50 chain robberies in Delhi-NCR have resulted

विक्की मोटा अरेस्ट: दिल्ली-एनसीआर में 50 से अधिक चेन लूट की वारदात दे चुका अंजाम, चार साल में दर्ज हैं 49 केस

Mon, 10 Apr 2023 11:10 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Apr 2023 11:10 PM IST
सार

आरोपी ने दिल्ली के जहांगीरपुरी, मौर्या एंक्लेव, शालीमार बाग व ग्रेटर नोएडा में चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी अधिकतर महिलाओं से चेन लूटता है। 

विज्ञापन
Vicky Mota Arrest More than 50 chain robberies in Delhi-NCR have resulted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीटा-2 थाना पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में 50 से अधिक चेन, मोबाइल आदि लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके आरोपी राजेश उर्फ विक्की मोटा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले माह जमानत पर जेल से बाहर आया था और फिर से चेन लूट की वारदात में लिप्त हो गया। आरोपी ने हाल में ही गामा-1 सेक्टर में चेन लूट की वारदात की और सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के हैदरपुर निवासी है। आरोपी को बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा और जगत फार्म चौकी प्रभारी राहुल प्रताप सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपी ने दिल्ली के जहांगीरपुरी, मौर्या एंक्लेव, शालीमार बाग व ग्रेटर नोएडा में चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी अधिकतर महिलाओं से चेन लूटता है। आरोपी दिल्ली से ग्रेटर नोएडा चेन लूटने के लिए आता था और वारदात कर फरार हो जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटी गई चेन को आरोपी दिल्ली के आभूषण व्यापारी को बेचता था। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस आभूषण व्यापारी को तलाश रही है। आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ वारदात करता था। फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed