फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   vicious media campaign conducted against me in delhi riots case alleges Umar Khalid

दिल्ली दंगा मामले में मेरे खिलाफ दुर्भावनापूर्ण मीडिया अभियान: खालिद

Sat, 28 Nov 2020 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
vicious media campaign conducted against me in delhi riots case alleges Umar Khalid
नई दिल्ली। दिल्ली दंगों में मेरी भूमिका को लेकर कई चैनलों व समाचार पत्रों में मेरे खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाया गया। जेएनयू के पूर्व छात्रनेता व दंगा आरोपी उमर खालिद ने शनिवार को अदालती सुनवाई में यह गंभीर आरोप लगाया। उनकी ओर से कोर्ट में अर्जी दायर कर कहा गया कि कई मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस के पूरक आरोप पत्र के आधार पर रिपोर्टिंग की गई।
विज्ञापन

कड़कड़डूमा अदालत में उमर खालिद के वकील ने अर्जी दायर कर कहा कि उमर खालिद को अभी तक पूरक आरोप पत्र की प्रति तक नहीं मिली है और वह कथित मीडिया ट्रायल में अपना बचाव तक नहीं कर सकते। इस अर्जी में कहा गया कि पहले पूरक आरोप पत्र की ई-कॉपी देने के लिए दो दिसंबर की तारीख तय है लेकिन उमर खालिद को शनिवार को ही प्रति मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने उमर खालिद के वकील को शनिवार को ही ई-कॉपी प्रदान करने का निर्देश कोर्ट स्टाफ को दिया। हालांकि सुनवाई के दौरान विशेष अधिवक्ता अमित प्रसाद ने उमर खालिद के आरोपों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद के साथ शरजील इमाम तथा फैजान खान को भी दंगों की साजिश के सिलसिले में अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार कर आरोपी बनाया है। अब इनके खिलाफ यूएपीए, हत्या, हत्या की कोशिश, दंगा, भीड़ जमा करना, राजद्रोह, आपराधिक साजिश समेत अन्य कई धाराओं में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इस पर अदालत ने राजद्रोह, आपराधिक साजिश के अलावा अन्य धाराओं पर 24 नवंबर को संज्ञान लिया था। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed