फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Veterinarian accused of living in a consensual relationship while concealing his identity

Noida News: पशु चिकित्सक पर पहचान छिपाकर सहमति संबंध में रहने का आरोप

Thu, 18 Dec 2025 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Veterinarian accused of living in a consensual relationship while concealing his identity
युवती ने दी शिकायत, कहा- पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाई, खुलासा होने पर मारपीट कर भागा
विज्ञापन

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में निवासी युवती ने पशु चिकित्सक पर शादीशुदा होने की बात छिपाकर सहमति संबंध में रहने का आरोप लगाया है। साथ ही युवती का आरोप है कि खुलासा होने पर चिकित्सक ने मारपीट की और भाग गया। युवती ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस से शिकायत की है।

मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली युवती पशु संरक्षण से जुड़े एनजीओ के लिए काम करती है। युवती की पहचान नोएडा सेक्टर 119 के रहने वाले एक पशु चिकित्सक से हुई। युवती डॉग और अन्य पशुओं को उसके क्लिीनिक पर दिखवाने जाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बात आगे बढ़ी तो डॉक्टर और युवती सेक्टर-119 में लिव-इन में रहने लगे। दोनों करीब तीन महीने साथ रहे और बाद में ग्रेनो वेस्ट में रहने लगे। आरोप है कि इसी साल मई महीने में युवती को जानकारी हुई कि डॉक्टर पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इस पर जब पीड़िता ने डॉक्टर से सवाल किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इससे परेशान होकर पीड़िता सेक्टर-113 थाने पहुंची। एडीसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed