फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Verification of the voice note's authenticity and timestamp has begun.

Noida News: वॉइस नोट की प्रामाणिकता और टाइम स्टैम्प की जांच शुरू

Sun, 18 Oct 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Verification of the voice note's authenticity and timestamp has begun.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नगला पदम सिंह गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतक महेश के मोबाइल से मिले ऑडियो रिकॉर्डिंग (वॉइस नोट) ने जांच की दिशा बदल दी है। रिकॉर्डिंग में महेश ने गिरफ्तार हुई अपनी दो बहनों और एक बहनोई को परिवार की इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर ऑडियो की प्रामाणिकता की जांच शुरू कर दी है। रिकॉर्डिंग कब बनाई गई थी, यह पता लगाने के लिए उसके टाइमस्टैम्प की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि वॉइस नोट घटना से कितनी देर पहले रिकॉर्ड किया गया था। ब्यूरो



कर्ज और पारिवारिक कलह से भी परेशान था महेश

महेश पर स्थानीय लोगों से लिया गया कर्ज भी था। उसपर कुछ लोगों का कर्ज भी था। मकान को लेकर बढ़ते विवाद और आर्थिक परेशानी के कारण वह तनाव में था। करीब तीन साल पहले भी उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई थी। वह कई बार ऐसा जहर होने की बात कहता था, जिससे कम समय में मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed