{"_id":"65d8d63c9fa1563aaf0d549c","slug":"vehicles-worth-rs-431-crore-of-ravi-kanas-company-will-be-confiscated-grnoida-news-c-23-1-noi1091-26741-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रवि काना की कंपनी के 4.31 करोड़ के वाहन होंगे कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रवि काना की कंपनी के 4.31 करोड़ के वाहन होंगे कुर्क
विज्ञापन
रवि काना की कंपनी के 4.31 करोड़ के वाहन होंगे कुर्क
- कंपनी से जुड़े बैंक खाते भी कुर्क करने के आदेश पुलिस आयुक्त न्यायालय ने जारी किए
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना की कंपनी जेएसआर रोड लाइंस के नाम पर दर्ज व्यावसायिक वाहनों और बैंक खातों को पुलिस आयुक्त न्यायालय ने कुर्क करने के आदेश दिए हैं।
रवि काना की कंपनी के नाम पर 4.31 करोड़ रुपये की कीमत की 19 व्यावसायिक गाड़ियां पंजीकृत हैं। इनमें एक राजस्थान बाकी गाजियाबाद नंबर की हैं। कंपनी से जुड़े बैंक खाते भी कुर्क करने के आदेश दिए हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक में 21268 रुपये हैं और इंड्सइंट बैंक में 38,623 रुपये हैं। कुल 59,891 रुपये कुर्क करने के आदेश हैं।
रवि काना और उसके गिरोह के 16 के खिलाफ सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म तो ग्रेनो के बीटा दो कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद रवि काना की पत्नी मधु सहित गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। रवि, उसकी सहयोगी काजल सहित सात आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक रवि और उसके गिरोह के लोग स्क्रैप का ठेका हथियाने का काम करते थे। अगर कोई विरोध करता तो उसको तब तक धमकाते थे जब तक रास्ते से नहीं हट जाता था।
विज्ञापन
गुंडा एक्ट में निरुद्ध आठ को जिला बदर किया
पुलिस आयुक्त न्यायालय ने गुंडा एक्ट में निरुद्ध 8 लोगों को जिलाबदर कर दिया है। उनमें मूल रूप से बिहार के रहने वाले मधुकांत ठाकुर, राजू झा, सेक्टर-45 के सदरपुर बस्ती निवासी मुकेश उर्फ मोकेश, जिला सुल्तानपुर निवासी शैलेंद्र कुमार, सेक्टर-104 हाजीपुर निवासी हरेंद्र राठी, जेवर निवासी हेमंत, सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर निवासी हनी भाटी, बिसरख क्षेत्र के तिगरी निवासी नौरंग शामिल है।