फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vehicles worth Rs 1500 crore expected to be sold between Navratri and Diwali

Noida News: नवरात्र से दिवाली तक 1500 करोड़ रुपये के वाहन बिकने की उम्मीद

Sun, 21 Sep 2025 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Vehicles worth Rs 1500 crore expected to be sold between Navratri and Diwali
इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड वाहनों के पंजीकरण पर छूट और जीएसटी दरें कम होने से आएगी तेजी
विज्ञापन

बैठक में डीलरों ने लगाया अनुमान, 10 हजार से अधिक वाहनों की हो सकती है बिक्री
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इस बार त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री टॉप गियर में दिख सकती है। इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड वाहनों के पंजीकरण पर छूट के साथ जीएसटी दरें कम हुई हैं। डीलरों का अनुमान है कि जिले में नवरात्र से दिवाली तक 1500 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। वाहनों की बिक्री 10 हजार के आंकड़े को पार कर सकती है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डीलरों के साथ हुई बैठक में यह अनुमान निकल कर सामने आया है।
बैठक में सभी को निर्देश दिए गए कि वाहन खरीदारों को किसी भी समस्या का सामना न पड़े। आरसी लोगों को समय पर मिल सके, इसके लिए भी काम करने के लिए कहा गया है। पिछले साल इस अवधि में 10 हजार वाहनों की डिलीवरी दी गई थी। एआरटीओ डॉ. सियाराम वर्मा के अनुसार, इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में जीएसटी संशोधन और इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों पर छूट के कारण बढ़त का अनुमान है। संशोधन के बाद कई वाहनों की कीमत लाखों रुपयों तक कम हुई है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक-हाइब्रिड वाहनों पर छूट 13 अक्तूबर तक
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के पंजीकरण में छूट भी 13 अक्तूबर तक शेष है। सोमवार से नवरात्र शुरू हो रहा है। लोग नवरात्र के दौरान वाहन अधिक खरीदते हैं। टाटा मोटर्स के महाप्रबंधक (नॉर्थ रीजन) वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों ने नवरात्र में वाहनों की डिलीवरी लेने के लिए दो से तीन माह पहले ही बुकिंग करा ली थी। अब वाहनों की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। महिंद्रा के महाप्रबंधक (नॉर्थ रीजन) संतोष सिंह ने बताया कि इसके लिए पूरे वर्ष तैयारियां की जाती हैं। ऑटो सेक्टर में काफी तेजी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed