फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vehicles stuck in 3 km long jam on Delhi border for three hours

दिल्ली बॉर्डर पर तीन घंटे तक 3 किमी लंबे जाम में फंसे वाहन

Tue, 28 Sep 2021 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stuck in 3 km long jam on Delhi border for three hours
नोएडा के डीएनडी पर लगा जाम। फोटो अमर उजाला
नोएडा। भारत बंद के आह्वान को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग से डीएनडी और चिल्ला पर करीब तीन घंटे तक यातायात जाम हो गया। दोनों मार्गों पर करीब तीन किमी तक वाहनों की कतार लग गई। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली पुलिस के बैरिकेड हटवाए जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। उधर, नोएडा में भी किसान संगठनों ने धरना-प्रदर्शन कर सांकेतिक चक्का जाम करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

चक्का जाम की सूचना पर लोग सोमवार सुबह अपने तय समय से पहले घर से निकल गए, लेकिन दिल्ली में प्रवेश करने के दौरान पुलिस बैरिकेड लगाकर जांच कर रही थी। जांच के कारण ट्रैफिक की रफ्तार कम होने लगी। वहीं लगातार बढ़ते दबाव की वजह वाहनों की कतार डीएनडी से महामाया फ्लाईओवर तक पहुंच गई। सुबह 9 बजे से डीएनडी पर जाम लगना शुरू हुआ था। करीब 10 बजे नोएडा ट्रैफिक अधिकारी दिल्ली पहुंचे और जांच के लिए लगाई गई बैरिकेड को हटवाया गया। इससे बाद भी करीब 3 घंटे तक वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ा। उधर, सुबह चिल्ला बार्डर पर भी कुछ देर के लिए यातायात का दबाव बढ़ा था लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिल्ली की जांच के दौरान बेरिकेडिंग को समय से हटवा दिया। इससे जाम कुछ देर बाद ही सामान्य हो गया था। उधर, नोएडा में भारत बंद को लेकर ट्रैफिक पुलिस की हेल्प लाइन पर 250 से अधिक लोगों ने फोन करके यातायात संबंधित जानकारी लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों ने बंद कराया बाजार, लगाया जाम
नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा के राजेंद्र यादव के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने भारत बंद को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से नोएडा के सेक्टर-65, 68 व 67 समेत कई सेक्टरों की मार्केट को बंद कराया गया। इसके बाद एनएच-24 की सर्विस लेन पर छिजारसी के पास जामकर ट्रैक्टर-बुग्गी लगाकर जाम कर दिया। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस ने जाम को खुलवा दिया। इस दौरान संगठन की ओर से केंद्र सरकार के नाम एसीपी अब्दुल कादिर को एक ज्ञापन सौंपकर तीनों कानूनों को खत्म करने की मांग की। इस मौके पर महावीर शर्मा, जयप्रकाश, विकास, टीटू, विष्णु, गौरव, अजय, आदि लोग मौजूद रहे। उधर, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन क्रांति राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मसिंह यादव के निर्देशन में भारत बंद का समर्थन किया और गढ़ी-चौखंडी के पास एफएनजी पर सांकेतिक रूप से रोड जाम लगा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिक संग्ठनों ने किया बंद का समर्थन
नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद में नोएडा संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा भी शामिल रहा। हरौला लेबर चौक से श्रमिक संगठनों के लोग जुलूस निकालकर सेक्टर-6 डीसीपी कार्यालय पहुंचे। मौके पर इंटक से डॉ. केपी ओझा, एटक से नईम अहमद, एचएमएस से आरपी सिंह चौहान, सीटू से गंगेश्वर दत्त शर्मा, राम सागर, भरत डेंजर, विनोद कुमार, अमर सिंह शामिल हुए। पुलिस ने जुलूस को सेक्टर-2 में बैरिकेड लगाकर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed