Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vehicles on Yamuna Expressway will now be allowed to travel at a speed of 75 kmph instead of 100 kmph

यमुना एक्सप्रेसवे: वाहनों की गति सीमा घटी, 100 की जगह अब 75 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकेंगी गाड़ियां

Tue, 24 Nov 2026 05:21 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Tue, 24 Nov 2026 05:21 PM IST
सार

कोहरे से दुर्घटनाएं रोकने के लिए गति सीमा में परिवर्तन किया गया। यह नियम नवंबर 2026 से फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Vehicles on Yamuna Expressway will now be allowed to travel at a speed of 75 kmph instead of 100 kmph
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे और धुंध के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए गतिसीमा घटा दी गई है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश के अन्य एक्सप्रेसवे पर भी घटाई गई गतिसीमा के अनुरूप है। 25 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक विशेष सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे। इन उपायों का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन


पूर्व में, यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक गतिसीमा कम करने की कार्रवाई की गई थी। इस वर्ष भी कोहरा शुरू हो चुका है, जिससे सड़क सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है। उत्तर प्रदेश के अन्य एक्सप्रेसवे पर भी धुंध और कोहरे के कारण गतिसीमा पहले ही घटाई जा चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए, यमुना एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। यह नई गतिसीमा 25 नवंबर 2025 से 15 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी, जिसका वर्तमान क्रियान्वयन 25 नवंबर 2026 से शुरू हुआ है। गतिसीमा में कमी की सूचना देने वाले बोर्ड एक्सप्रेसवे पर लगाए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी समाचार पत्रों में भी प्रकाशित की जाएगी। रियायतग्राही मै० जेपी इन्फ्राटेक लि० को इन सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


वाहन चालकों के लिए सुरक्षा निर्देश
कोहरे के दौरान वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे के प्रवेश/निकास बिंदुओं, टोल प्लाजाओं और सड़क किनारे की सुविधाओं पर सुरक्षित यात्रा के उपायों से संबंधित पर्चे वितरित किए जाएंगे। सभी टोल प्लाजाओं पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी। पर्चों में दिए गए ड्राइविंग निर्देशों को ठंड के मौसम में रेडियो एफएम पर भी प्रसारित किया जाएगा। बड़े प्रदर्शन पट्टों के माध्यम से भी दुर्घटना से बचने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी एक्सप्रेसवे के प्रवेश/निकास, टोल प्लाजा और सड़क किनारे की सुविधाओं पर प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के निर्देश जारी
शनिवार, रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन बढ़ जाता है। इस अवधि में टोल प्लाजा के बूथों पर वाहन चालकों को टोल कर संबंधी कोई समस्या न हो, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था की जाएगी। वर्तमान में यमुना एक्सप्रेसवे पर लगी अधिकांश रिफ्लेक्टिव टेपों में चमक या परावर्तन बहुत कम है। इस कारण एक्सप्रेसवे पर अंधेरा बना रहता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस स्थिति को देखते हुए, यमुना एक्सप्रेसवे पर तत्काल नई रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed