फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vehicle thief accused under the Gangster Act, absconding for three years, arrested.

Noida News: तीन साल से फरार गैंगस्टर एक्ट का आरोपी वाहन चोर गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Vehicle thief accused under the Gangster Act, absconding for three years, arrested.
तीन साल से फरार गैंगस्टर एक्ट का आरोपी वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। वाहन चोरी के मामलों में वांछित और गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे बदमाश को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब तीन वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार ठिकाने बदलकर रह रहा था।

पुलिस ने उसे सूचना के आधार पर सूरजपुर घंटा चौक स्थित टेंपो स्टैंड के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के लाडलाका गांव निवासी इंसाफ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में थाना फेज-1 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद से इंसाफ लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश में कई बार राजस्थान समेत संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। हाल ही में सूचना मिली कि वह दोबारा नोएडा पहुंचा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed