फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vehicle theft gang busted; four miscreants arrested

ग्रेटर नोएडा: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार; 12 बाइक और 2 स्कूटी बरामद

Mon, 07 Sep 2026 02:43 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 07 Sep 2026 02:43 PM IST
सार

पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान शिवम उर्फ शूटर (24) निवासी दिल्ली, अभिषेक (18) निवासी बदायूं, अजीत कुमार (23) निवासी समस्तीपुर बिहार, गौरव कुमार (19) निवासी गांव कुलेसरा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Vehicle theft gang busted; four miscreants arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नोएडा, एनसीआर व आसपास के जनपदों से चोरी की गई अलग-अलग कंपनियों की कुल 12 बाइक और दो स्कूटी बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से दो अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की रात पुलिस गुलिस्तानपुर अंडरपास से एलजी कंपनी की ओर जाने वाले रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गुलिस्तानपुर अंडरपास की तरफ से बिना नंबर प्लेट की दो बाइक आती दिखाई दीं। दोनों बाइक पर दो-दो व्यक्ति सवार थे। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर सवार युवकों ने भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए चारों संदिग्धों को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान शिवम उर्फ शूटर (24) निवासी दिल्ली, अभिषेक (18) निवासी बदायूं, अजीत कुमार (23) निवासी समस्तीपुर बिहार, गौरव कुमार (19) निवासी गांव कुलेसरा के रूप में हुई है। आरोपी मौके पर मौजूद एचएफ डीलक्स बाइक के कागजात मांगे तो आरोपी दिखा नहीं पाए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि यह बाइक पिछले महीने हवीपुर के पास पार्क से चोरी की गई थी। जिस संबंध में थाना इकोटेक-3 पर मुकदमा दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बिना नंबर की दूरी बाइक भी पिछले महीने कुलेसरा में मंदिर के पास से चोरी करना बताई गई। मौके से दो मोटरसाइकिल व एक चाकू आरोपी शिवम उर्फ शूटर के कब्जे से, जबकि एक चाकू आरोपी अजीत कुमार के कब्जे से बरामद हुआ। आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके द्वारा पूर्व में चोरी की गई बाइकों को रेलवे पुल के पास बने कच्चे रास्ते पर जंगल में छिपाकर रखा गया है। 

जंगल से बरामद हुए 14 दुपहिया वाहन
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम मोजरवियार गोलचक्कर से आगे सर्विस रोड पर रेलवे पुल के किनारे बने कच्चे रास्ते पर पहुंची, जहां जंगल से 10 बाइक और दो स्कूटी यानी कुल 14 दुपहिया वाहन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार ये सभी वाहन दिल्ली, एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व आसपास के जनपदों से चोरी किए गए थे। आरोपी शिवम व अजीत कुमार से दो अवैध चाकू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद सभी बाइक को चेक करवाया, जिसमें सामने आया कि आरोपियों द्वारा गौतमबुद्धनगर व आसपास के क्षेत्रों में कई अन्य आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दिया गया है। 


अपराध करने का तरीका
पुलिस जांच में सामने आया कि चारों आरोपी शातिर व अभ्यस्त अपराधी हैं और इनका एक अंतरराज्यीय गिरोह है। ये लोग दिल्ली-एनसीआर, ग्रेटर नोएडा व नोएडा क्षेत्र में घूम-घूमकर बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों को जरूरत के हिसाब से मोजरबियर गोलचक्कर से आगे सर्विस रोड पर रेलवे पुल के किनारे बने कच्चे रास्ते पर जंगल में इकट्ठा कर देते थे और मौका मिलते ही आने-जाने वाले लोगों को बेच देते थे। इसी तरीके से इन्होंने भिन्न-भिन्न कंपनियों की कुल 12 बाइक और दो टीवीएस जुपिटर स्कूटी यानी कुल 14 दुपहिया वाहन चोरी कर जंगल में छिपा रखे थे, जो अब पुलिस के हाथ लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed