{"_id":"6450d282b8ff613389056bab","slug":"vehicle-fined-rs-37-thousand-for-stunting-on-expressway-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: स्कार्पियो का गेट खोल कर एक्सप्रेस वे पर करते दिखे खतरनाक स्टंट, 37 हजार रुपये कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: स्कार्पियो का गेट खोल कर एक्सप्रेस वे पर करते दिखे खतरनाक स्टंट, 37 हजार रुपये कटा चालान
Tue, 02 May 2023 02:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 02 May 2023 02:36 PM IST
सार
पहला मामला नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे का है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक यह वीडियो नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाते समय एक्सप्रेस वे पर बनाया गया है। हरियाणा नंबर की काली स्कार्पियो का अगला गेट खोल कर युवक खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में स्टंट करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया रील्स की दीवानगी बढ़ती जा रही है। सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर स्कार्पियो सवार युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। जिस पर संज्ञान लेकर नोएडा ट्रैफिक ने एक का 37 हजार रुपये का चालान काटा है, जबकि दूसरी कार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भी नोएडा का है, जिसमें स्कार्पियो पर लटक कर एक युवक फायरिंग कर रहा है। पहला मामला नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे का है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक यह वीडियो नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाते समय एक्सप्रेस वे पर बनाया गया है। हरियाणा नंबर की काली स्कार्पियो का अगला गेट खोल कर युवक खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। कार के दाई-बाई से ओवरटेक करने वाले वाहनों से टकराने का डर है। कार के नंबर के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने 37 हजार रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे वीडियो में ग्रे रंग की स्कार्पियो की ड्राइवर सीट पर बैठा युवक भी हाथ बाहर निकाल कर पिस्टल लिए दिख रहा है। दूसरा युवक पिछले गेट पर लटक कर पिस्टल से फायरिंग करता हुआ दिख रहा है। करीब दस सेकेंड के इस वीडियो को नोएडा का बताया जा रहा है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है कि इस तरह के मामले में चालान काटने के साथ स्थानीय पुलिस के सहयोग से कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
