फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   VCL: Haryana and Ayodhya reach the semi-finals

वीसीएल: हरियाणा और अयोध्या सेमीफाइनल में पहुंचे

Sun, 18 Oct 2026 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
VCL: Haryana and Ayodhya reach the semi-finals
सेक्टर -21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बॉलीबाल चैंपियंस लीग में शनिवार को मुकाबले के दौरान खिलाड़
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

नोएडा। वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) के सुपर-6 मुकाबलों में हरियाणा हरिकेंस और अयोध्या गर्जन ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। शनिवार को सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में हरियाणा ने एम्पेरिया मराठाज को 2-1 से हराया, जबकि अयोध्या गर्जन ने दिल्ली डायनामाइट्स को 3-0 से शिकस्त दी।



पहले मुकाबले में एम्पेरिया मराठाज ने पहला सेट 21-18 से जीतकर बढ़त बनाई। इसके बाद हरियाणा हरिकेंस ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 21-16 से जीता। निर्णायक तीसरे सेट में हरियाणा ने 21-13 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। हरियाणा के चिराग यादव को प्लेयर ऑफ द मैच और चेतन को इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया।
विज्ञापन




दूसरे मुकाबले में अयोध्या गर्जन ने दिल्ली डायनामाइट्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। अयोध्या ने पहला सेट 21-12 से जीता। इसके बाद दूसरे और तीसरे सेट में 21-17 के समान अंतर से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया। दिल्ली की टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन अयोध्या के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और संयम से जीत सुनिश्चित की। अयोध्या के केएम फासिल प्लेयर ऑफ द मैच और प्रिंस इम्पैक्ट प्लेयर बने।

सेक्टर -21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बॉलीबाल चैंपियंस लीग में शनिवार को मुकाबले के दौरान खिलाड़

सेक्टर -21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बॉलीबाल चैंपियंस लीग में शनिवार को मुकाबले के दौरान खिलाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed