फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vaccines will be installed in Delhi by 9 pm, centers will be doubled

दिल्ली में रात 9 बजे तक लगेंगे टीके, दोगुने होंगे केंद्र

Fri, 19 Mar 2021 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Vaccines will be installed in Delhi by 9 pm, centers will be doubled
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने टीकाकरण तेज करने का फैसला लिया है। दिल्ली में अब रोज 1.25 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीकाकरण केंद्रों की संख्या दोगुनी की जाएगी। वहीं, टीका लगाने का समय भी बढ़ाकर सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक होगा। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है, जो 22 मार्च से प्रभावी हो जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर उच्च स्तरीय बैठक में बताया कि दिल्ली में टीकाकरण केंद्रों की संख्या 500 से बढ़ाकर एक हजार की जाएगी और टीकाकरण 12 घंटे तक चलेगा। जबकि अभी सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ही होता है।
विज्ञापन

कोरोना के 607 नए केस मिले, एक की मौत
राजधानी में बृहस्पतिवार को 72 दिन बाद 600 से अधिक मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटों में 607 मरीजों की पुष्टि की, जबकि एक की मौत हो गई। कुल संक्रमितों की संख्या 6,45,632 हो गई है। इनमें से 6,31,759 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 10949 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

---
दस दिन में कोरोना के चार हजार मामले
राजधानी में बीते दस दिन में करीब चार हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इस साल ऐसा पहली बार है कि दस दिन में ही इतने मामले आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि देश में संक्रमण की दूसरी लहर का असर अब दिल्ली में भी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed