फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uttar Pradesh became the national wheelchair cricket champion in a thrilling final.

Noida News: रोमांचक फाइनल में यूपी बनी राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियन

Sat, 09 May 2026 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh became the national wheelchair cricket champion in a thrilling final.
- हरियाणा को पांच रन से हराकर जीता खिताब, रामैसर वानी की शतकीय पारी भी नहीं दिला सकी जीत
विज्ञापन


फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 5वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। जिसमें उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को पांच रन से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। मुकाबले का निर्णय अंतिम गेंद पर हुआ। हरियाणा को जीत के लिए छह रन की जरूरत थी, लेकिन बल्लेबाज वेदपाल कोई रन नहीं बना सके। यूपी इससे पहले भी पहली व तीसरी राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप जीत चुकी है।

3 से 9 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में यूपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि 24 रन के स्कोर पर ही दो विकेट गिर गए। पारी को संभालते हुए राजा बाबू ने 60 रन बनाए, जबकि शैलेष यादव ने 39 रन का योगदान दिया। इसके अलावा अनिल सिंघानिया ने भी उपयोगी 27 रन बनाए। अंत में यूपी ने लगातार विकेट गंवाए, लेकिन टीम नौ विकेट पर 191 रन बनाने में सफल रही। हरियाणा से नसेरूल गफ्फार शेख ने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा ने केवल पांच रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए। लेकिन रामैसर वानी ने अकेले दम पर मैच को रोमांचक बना दिया। उन्होंने केवल 61 गेंद में 131 रन की शानदार पारी खेली। जिसमें 21 चौके और सात छक्के शामिल थे। हालांकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, जिससे उन पर दबाव बढ़ता गया। 18वें ओवर में रामैसर बोल्ड हो गए। जिस कारण हरियाणा आठ विकेट पर 186 रन ही बना सकी। अन्य कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। यूपी से अनिल सिंघानिया, आफताब अंसारी और शैलेष यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अनिल सिंघानिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजकों ने यूपी टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों के संघर्ष, आत्मविश्वास और खेल भावना ने सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed