फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Used to steal bikes from Jaunpur, Prayagraj, used to rub the chassis and sell them at cheap prices

Noida News: जौनपुर, प्रयागराज से चुराते थे बाइक, चेचिस रगड़कर सस्ते दामों में बेचते थे

Thu, 11 Apr 2024 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Used to steal bikes from Jaunpur, Prayagraj, used to rub the chassis and sell them at cheap prices
घोरावल कोतवाली पुलिस ने अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से जौनपुर, प्रयागराज सहित अन्य स्थानों से चोरी सात बाइक भी बरामद हुई। गिरोह का सरगना फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी डाॅ. यशवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि बुधवार की सुबह घोरावल पुलिस खुटहा बाइपास तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। उनके पास बाइक के कागजात नहीं थे। पूछताछ में उनकी पहचान घोरावल गुरुवल गांव निवासी सतीश कुमार यादव और तेंदुई निवासी ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह बाइक डेढ़ वर्ष पहले जौनपुर के पॉलिटेक्निक चौराहा से चुराई गई है। इसके अलावा उनके पास जौनपुर, प्रयागराज और मिर्जापुर से चुराई गई अन्य बाइकें भी हैं। आरोपियों ने बताया कि वह आसपास के कई जिलों से बाइक चुराते हैं। इसके बाद चेचिस रगड़ देते हैं और नंबर प्लेट निकालकर कम पैसों में बेच देते हैं। उनके गिरोह का मुखिया तेंदुई निवासी विवेक यादव है। उसके घर में चोरी की छह अन्य बाइक रखी हुई है। पुलिस ने सभी बाइक बरामद कर लिया। विवेक यादव हत्थे नहीं चढ़ सका। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में घोरावल के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल, कस्बा चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह, एसआई अजय पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed