{"_id":"648db85a4bbd1e3e08044aa4","slug":"used-to-doubt-the-character-of-his-wife-burnt-him-with-a-hot-griddle-noida-news-c-340-1-del1011-16406-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पत्नी के चरित्र पर करता था शक, गर्म तवे से दागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पत्नी के चरित्र पर करता था शक, गर्म तवे से दागा
विज्ञापन
हर्ष विहार की वारदात, सास ने चिमटे और ननदों ने लात-घूंसों से पीटा
जख्मी हालत में पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हर्ष विहार में पति ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए गर्म तवे से दाग दिया। हमले के समय महिला परिवार के लिए चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान आरोपी वहां पहुंचा और झगड़ा करने लगा। कहासुनी में आरोपी ने गर्म तवा उठाकर महिला के कूल्हे और कंधे को जला दिया। इसके बाद उसका दिल नहीं भरा तो लात-घूंसे बरसा दिए। पीड़िता का आरोप है कि सास और दो ननद ने भी उसे जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया। बाद में महिला के देवर ने पहुंचकर उसे बचाया।
पुलिस ने बयान लेकर पति, सास और ननद के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, समीना (35, बदला नाम) परिवार के साथ मंडोली में रहती है। परिवार में पति, सास, ननद और देवर है। समीना एक फैक्टरी में नौकरी करती है। बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे फैक्टरी से आने के बाद वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान पति वहां पहुंच गया। आते ही वह समीना के चरित्र पर शक करते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरोपी कहने लगा कि वह किसी और व्यक्ति से मिलती है। समीना ने मना किया तो आरोपी भड़क गया। उसने पिटाई करने के दौरान चूल्हे से हैंडल वाला तवा उठाकर महिला को दागना शुरू कर दिया। बाद में पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।