फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Used to bother for refusing to be girlfriend

लुधियाना, पंजाब के ध्यानार्थ::: गर्लफ्रेंड बनने से इंकार करने पर करता था परेशान

Sat, 22 Apr 2023 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 08:43 PM IST
विज्ञापन
Used to bother for refusing to be girlfriend
- आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था अश्लील फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने इंस्टाग्राम पर युवतियों के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उनके अश्लील फोटो पोस्ट कर उन्हें परेशान करने वाले आरोपी लुधियाना कुलदीप (25)को लुधियाना से ही गिरफ्तार किया है। युवतियों के गर्लफ्रैंड बनने से इंकार करने पर आरोपी ऐसा करता था। इसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ की जा रही है।
24 वर्षीय एक पीड़िता ने साइबर सेल में बताया था कि 15 मार्च को उसे एक अनजान इंस्टाग्राम आईडी सिमरन के नाम से मित्रता करने का संदेश आया। उसने उसे स्वीकार कर लिया। कुछ समय बाद पता चला कि कथित इंस्टाग्राम अकाउंट ने उसकी फोटो को डिस्प्ले पिक्चर के रूप में इस्तेमाल किया है। साथ ही उसकी फोटो को अश्लील बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी है। उसके बाद से अनजान शख्स उसका ऑनलाइन पीछा करना लगा। उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक कॉल्स आने लगीं।
विज्ञापन

मामले में निरीक्षक विजेंदर सिंह ने जांच शुरू की। आरोपी का लोकेशन लुधियाना में मिलने पर उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि वह युवतियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से दोस्ती करता था। फिर उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाने की कोशिश करता था। लड़कियों के इंकार करने पर वह उसकी उनकी फोटो को अश्लील बनाकर पोस्ट कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed