फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP's Sonia assured fourth bronze medal

Noida News: यूपी की सोनिया ने पक्का किया चौथा कांस्य पदक

Tue, 26 Dec 2023 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
UP's Sonia assured fourth bronze medal
यूपी की सोनिया ने पक्का किया चौथा कांस्य पदक
विज्ञापन

-दोनों रिंगों में खेले गए 48 मुकाबले, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जैस्मिन ने स्वर्ण पदक के लिए कदम बढ़ाया

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में चल रही सातवीं एलिट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए गए। 52-54 किग्रा भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की सोनिया ने पंजाब की संदीप कौर को हराकर चौथा कांस्य पदक पक्का कर लिया है। सोनिया ने संदीप कौर को 5-0 से पराजित किया। राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जैस्मिन ने भी मणिपुर की पूनम कैथवास को तीसरे राउंड में पराजित कर स्वर्ण पदक के लिए एक कदम बढ़ा दिया हैं।

सोमवार को दोनों रिंगों में 48 मुकाबले खेले गए। रिंग एक में 45-48 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की गीतिका ने मध्य प्रदेश की आयुषी अवस्थी को पहले राउंड में ही पराजित किया। इसी भार वर्ग में उत्तराखंड की निवेदिता कार्की ने राजस्थान की स्वास्ति को 4-1 से पराजित किया। 48-50 किग्रा भार वर्ग में रेलवे स्पोर्ट्स प्रोमोजिंग बोर्ड की अनामिका ने मध्य प्रदेश की मलिका मोर को 5-0 से मात दी। मणिपुर की माइबम ने चंडीगढ़ की रीतिका को 4-3 से हराया। 50-52 किग्रा भार वर्ग में रेलवे स्पोर्ट्स प्रोमोजिंग बोर्ड की ज्योति ने उत्तराखंड की पलक भट्ट को दूसरे राउंड में पराजित किया। असम की भोपाली हजारिका ने यूपी की राशि शर्मा को 5-0 से हराया। 52-54 किग्रा भार वर्ग में आंध्र प्रदेश की दर्सना ने मध्य प्रदेश की दिव्या पंवार को 5-0 से मात दी। 54-57 किग्रा भार वर्ग में रेलवे स्पोर्ट्स प्रोमोजिंग बोर्ड की सोनिया लाठर ने हिमाचल प्रदेश की विनाक्षी धोता को 5-2 से मात दी। पंजाब की मनदीप कौर ने आंध्र प्रदेश की प्रीति को 4-1 से पराजित किया। वहीं, रिंग दो में आंध्र प्रदेश की मीनाक्षी ने मणिपुर की तुबूर सम्पर मरीना को 5-0 से मात दी। रेलवे स्पोर्ट्स प्रोमोजिंग बोर्ड की मंजु रानी ने दिल्ली की संजना को 5-0 से हराया। पंजाब की एकता सरोज ने गुजरात की संजना चौधरी को 5-0 से पराजित किया। हरियाणा की कल्पना ने हिमाचल प्रदेश की अंजना ठाकुर को 5-0 से मात दी। आंध्र प्रदेश की शविंद्र कौर सिंधु ने हिमाचल प्रदेश की थानोजाम ओजीबाला देवी को 5-0 से मात दी। महाराष्ट्र की सिमरन वर्मा ने पंजाब की कोमल को 5-2 से हराया। रेलवे स्पोर्ट्स प्रोमोजिंग बोर्ड की शिक्षा ने असम की जमुना बोरो को 5-2 से पराजित किया। गुजरात की हेतल दामा ने गोवा की सुमन यादव को 4-1 से पराजित किया। मणिपुर की सोवी जाजो ने असिया बनू को पहले राउंड में हराया। सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की साक्षी ने चंडीगढ़ की आरती मेहरा को पहले राउंड में हराया। हरियाणा की मनीषा ने मिजोरम की टीसी ललेमरुआती को 5-0 से पराजित किया। पंजाब की सिमरंजीत कौर बाट्ठ की चंडीगढ़ की प्रियंका को 4-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed