Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uproar over container filled with 25 tonnes of meat

ग्रेटर नोएडा: 25 टन मांस से भरे कंटेनर पर बवाल, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी राज; हैदराबाद से दादरी आ रहा था वाहन

Fri, 13 Nov 2026 11:15 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Fri, 13 Nov 2026 11:15 PM IST
सार

हिंदू गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मांस का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। जीएसटी के दस्तावेज दिखाने का दावा किया है।

विज्ञापन
Uproar over container filled with 25 tonnes of meat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

इकोटेक-12 क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कंटेनर में प्रतिबंधित मांस होने की आशंका जताते हुए हिंदू गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कंटेनर में करीब 25 टन मांस लदा हुआ था। कार्यकर्ताओं ने मांस के प्रतिबंधित होने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने कंटेनर की जांच की। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मांस का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, कंटेनर को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तेलंगाना के हैदराबाद से दादरी की ओर आ रहा एक कंटेनर इकोटेक-12 क्षेत्र में पहुंचा था। इसी दौरान हिंदू गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं को कंटेनर में मांस होने की जानकारी मिली। कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कंटेनर में प्रतिबंधित मांस होने की आशंका जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने मांस की जांच कराने और इसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामे और विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कंटेनर में रखे मांस का नमूना लिया और उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। 
विज्ञापन


वहीं कंटेनर के मैनेजर की ओर से मांस के परिवहन से संबंधित जीएसटी समेत अन्य दस्तावेज दिखाने की बात कही गई है। मैनेजर का दावा है कि मांस से संबंधित कागजात उनके पास मौजूद हैं। मांस प्रतिबंधित नहीं है। वहीं डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि मांस की वास्तविक प्रकृति की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर भेजकर नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी तक मांस के प्रतिबंधित होने की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed