{"_id":"63d157a9a25272700872114e","slug":"uproar-outside-jamia-over-screening-of-banned-documentary-noida-news-c-340-1-del1004-3849-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जामिया के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जामिया के बाहर हंगामा
विज्ञापन
विवि प्रशासन की शिकायत पर पहुंची पुलिस, नोकझोंक के बीच 14 छात्रों को हिरासत में लिया
तनाव के कारण पुलिस तैनात, छात्रों के विरोध प्रदर्शन के कारण जौहर मार्ग पर लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जेएनयू के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर बुधवार को सरकार की ओर से प्रतिबंधित इंडिया : द मोदी क्वेश्चन डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आइसा के छात्र जामिया में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग कराना चाहते थे, लेकिन जामिया प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इस पर छात्रों ने जामिया के मुख्य द्वार पर हंगामा शुरू कर दिया। ऐसे में पुलिस ने चार छात्रों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद नाराज छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर मौलाना मो. अली जौहर मार्ग पर जाम लगा दिया।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि हंगामा करने वाले 14 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। जामिया के सामने देर रात तक तनाव का माहौल हाेने से सुरक्षा बल तैनात किया गया है। छात्रों का एक ग्रुप डॉक्यूमेंट्री की जामिया में स्क्रीनिंग करना चाहता था। जामिया प्रशासन की रोक के बावजूद छात्रों के जुटने के कारण पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने जामिया के गेट नंबर सात के सामने से शाम चार बजे एसएफआई, आइसा व एनएसयूआई के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। इसके बाद जामिया के बाहर सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया। जामिया के सामने आंसू गैस छोड़ने वाली मशीनें तैनात कर दी गई थीं। चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद छात्रों ने जामिया के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। छात्र जौहर मार्ग पर बैठ गए और जाम लगा दिया। जामिया के सामने से छात्रों को हटाने पर पुलिस से झड़प हुई। नोकझोंक के बीच पुलिस छात्रों को हिरासत में लेती रही। 14 छात्रों को एनएफसी थाने ले जाया गया। देर रात तक छात्रों को हिरासत में रखा हुआ था। हालांकि, हंगामे के दौरान किसी को चोट लगने की खबर नहीं है।