फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UPID will run awareness campaign

Noida News: जिलेभर में यूपीआइडी चलाएगा जागरूकता अभियान

Sat, 19 Jul 2025 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
UPID will run awareness campaign
-विभिन्न कोर्सों के प्रति छात्रों को करेगा जागरुक
विज्ञापन


-जानकारी के अभाव में सीटें रह जाती हैं रिक्त
-सेक्टर-62 स्थित यूपीआईडी संस्थान ने उठाया कदम

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। जिलेभर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अब युवाओं को डिजाइन शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए यूपीआईडी की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं डिजाइन क्षेत्र में उपलब्ध शैक्षणिक और रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकें।


एकेटीयू की नोएडा शाखा उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (यूपीआइडी) राज्य सरकार के अधीन एक प्रमुख संस्थान है, जो डिजाइन, इनोवेशन और उद्यमिता से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कराता है। इसके बावजूद अधिकतर छात्र खासकर ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थी इस संस्थान और इसके कोर्सेज के बारे में जानकारी नहीं रखते। समस्या को दूर करने केलिए इस वर्ष से यूपीआइडी की टीम गांव-गांव जाकर विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूलों को डिजाइन शिक्षा के महत्व, इसके कोर्सेज, रोजगार की संभावनाओं और स्टार्टअप के अवसरों के बारे में जानकारी देगी। साथ ही स्कूली छात्रों के लिए क्रिएटिविटी और डिजाइन थिंकिंग पर आधारित वर्कशॉप भी आयोजित की जाएंगी। ताकि आने वाले वर्षों में अधिक संख्या में छात्र संस्थान में प्रवेश ले सकें।
विज्ञापन


--------------
कौन कौन से कर सकते हैं कोर्स
संस्थान के अनुसार यूपीआइडी संस्थान छात्रों के लिए बैचलर इन डिजाइन और मास्टर इन डिजाइन समेत एमबीए कोर्स कराता है। बैचलर इन डिजाइन में 30 सीटें, मास्टर इन डिजाइन में 15 सीटें और एमबीए की 60 सीटें उपलब्ध हैं। इनकी फीस भी निजी संस्थानों की अपेक्षा काफी कम है, बावजूद इसके सीटें अपेक्षाकृत रिक्त रह जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन
--------
संस्थान छात्रों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करता है। इसी क्रम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को कोर्सों की जानकारी के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है।
-डॉ कुमार संभव, निदेशक, यूपीआइडी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed