{"_id":"62a1df1f1c46e707ba3c1d33","slug":"up-weather-forecast-imd-expressed-possibility-of-heat-wave-in-several-parts-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Forecast: आसमान से बरसी आग...लू का प्रकोप जारी, कई जिलों में पारा 43 के पार, मेरठ में टूटा 26 साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Forecast: आसमान से बरसी आग...लू का प्रकोप जारी, कई जिलों में पारा 43 के पार, मेरठ में टूटा 26 साल का रिकॉर्ड
Thu, 09 Jun 2022 05:23 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 09 Jun 2022 05:23 PM IST
सार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 जून से मौसम में बदलाव होगा और पूर्वी-पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। यूपी में 29 जून तक मानसून के आने की संभावना है।
विज्ञापन
यूपी में गर्मी से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग की माने तो अभी तीन-चार दिन गर्मी और सताएगी। पारा 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। लू भी चलेगी। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही उमस की वजह से पसीने वाली गर्मी रहेगी। इसके बाद मौसमी गतिविधियों में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 जून से मौसम में बदलाव होगा और पूर्वी-पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। यूपी में 29 जून तक मानसून के आने की संभावना है। आइए जानते हैं कि यूपी के प्रमुख जिलों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?
विज्ञापन
सूबे में सबसे गर्म रहा आगरा
ताजनगरी में गर्मी से राहत मिलती दिख नहीं रही है। बुधवार की सुबह तेज हवा चली तो लगा कि गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन सुबह 10 बजे से ऐसी लू चली कि लगा अंगारों की बारिश हो रही है। आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। बृहस्पतिवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी है। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
मेरठ में 26 साल में सबसे गर्म रहा जून का पहला सप्ताह
मेरठ समेत वेस्ट यूपी में भीषण गर्मी जारी है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही और डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पिछले 26 साल में जून माह का पहला सप्ताह इस बार सबसे अधिक गर्म रहा। आगामी चार से पांच दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। आगे पढ़ें...
गोरखपुर में सूरज उगल रहे हैं आग
गोरखपुर में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। हालांकि इस सप्ताह झुलसाने वाली गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार नौ जून से 12 जून तक गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। आगे पढ़ें...
वाराणसी में पारा फिर 44 डिग्री के पार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले एक सप्ताह से तीखी धूप और गर्म हवा चलने से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान एक बार फिर 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आज वाराणसी में छह किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। धूप काफी तल्ख है। आगे पढ़ें...