फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Under-19 team's training for the Vinoo Mankad Trophy is underway.

Noida News: वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए यूपी अंडर-19 टीम का अभ्यास जारी

Sat, 26 Sep 2026 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
UP Under-19 team's training for the Vinoo Mankad Trophy is underway.
- ग्रेटर नोएडा में 30 सितंबर तक चलेगा अभ्यास शिविर, प्रदर्शन क्षमता सुधारने पर विशेष ध्यान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। वीनू मांकड़ ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की अंडर-19 टीम का अभ्यास शिविर शनिवार को भी ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जारी रहा। सुबह करीब 10 बजे मैदान पर पहुंची टीम के खिलाड़ियों ने कई घंटे तक बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया। शिविर में खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और मैच परिस्थितियों में प्रदर्शन क्षमता सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कोच ध्रुव सिंह की निगरानी में खिलाड़ियों को अलग-अलग मैच परिस्थितियों के अनुसार तैयारी कराई जा रही है। बल्लेबाजों को तकनीकी खामियां दूर करने, जबकि गेंदबाजों को लाइन-लेंथ और गेंदों में विविधता पर काम कराया जा रहा है। क्षेत्ररक्षण सत्र में कैचिंग, सटीक थ्रो और तेजी से प्रतिक्रिया देने का अभ्यास कराया गया। कोचिंग स्टाफ ने पूरे सत्र के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मैच की दबावपूर्ण परिस्थितियों के लिए मानसिक रूप से तैयार करने पर भी जोर दिया जा रहा है। टीम की रणनीति के अनुसार प्रदर्शन करने के साथ युवा खिलाड़ियों के बीच टीम में जगह बनाने को लेकर प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 सितंबर तक चलेगा शिविर
अभ्यास शिविर 30 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद टीम आगामी मुकाबलों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देगी। यूपीसीए की अंडर-19 टीम का वीनू मांकड़ ट्रॉफी में पहला मुकाबला आठ अक्तूबर को पांडिचेरी में बिहार के खिलाफ प्रस्तावित है। ऐसे में यह शिविर खिलाड़ियों को अपनी कमियां दूर करने और टीम संयोजन मजबूत करने का अवसर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed