फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP transfer controversy Minister Jitin Prasada said No question of being upset under yogi and modi leadership

ट्रांसफर विवाद: नाराज हैं योगी के मंत्री जितिन प्रसाद? पढ़ें उनकी ही जुबानी, आलाकमान से मुलाकात पर भी बोले

Wed, 20 Jul 2022 04:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 20 Jul 2022 04:36 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी में तबादलों में गड़बड़ियों पर कार्रवाई के तौर-तरीके पर लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद नाराज बताए जा रहे हैं। जितिन ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की है। बुधवार को नाराजगी के साथ ही अन्य सवालों पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
UP transfer controversy Minister Jitin Prasada said No question of being upset under yogi and modi leadership
Jitin Prasada - फोटो : ANI

विस्तार

यूपी में ट्रांसफर विवाद चर्चा में है और विपक्ष सरकार को घेर रहा है। योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद का कहना है कि भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी और सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अगर विभाग में कोई अनियमितता है तो सरकार ठोस कदम उठाएगी। जिसमें निष्पक्ष जांच की जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी। साथ ही जहां पर जरूरत महसूस होगी बदलाव भी किए जाएंगे। नाराजगी की कोई बात नही है।

विज्ञापन

सीएम योगी के नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं
मंत्री जितिन प्रसाद का कहना है, जहां तक तबादलों की बात है तो अव्यवस्था होने पर बदलाव किया जाएगा। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे की कार्रवाई की सुनिश्चित की जाएगी। परेशान होने जैसा सवाल ही नहीं है। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- क्या मंत्री जितिन प्रसाद नाराज हैं?
ये पूछने पर, क्या मंत्री जितिन प्रसाद नाराज हैं और केंद्रीय नेताओं से मिल रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा कि जहां तक केंद्रीय नेताओं से मिलने का सवाल है, हमें जब भी समय मिलता है तो उनसे मिलते हैं। अभी मेरा मुलाकात करने का कोई विचार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed