{"_id":"68ed13a1b62bfc080b0093d7","slug":"up-rera-registered-agents-get-extension-till-december-2026-grnoida-news-c-23-1-lko1064-77984-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी रेरा में पंजीकृत एजेंटों को दिसंबर, 2026 तक की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी रेरा में पंजीकृत एजेंटों को दिसंबर, 2026 तक की मोहलत
विज्ञापन
-यूपी रेरा ने एजेंटों के प्रशिक्षण को लेकर जारी किया नई गाइडलाइन का आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने बिल्डर प्रोजेक्टों में काम करने वाले एजेंटों के लिए नया आदेश जारी किया है। यूपी रेरा ने पुराने एजेंटों को प्रशिक्षण लेकर फिर से पंजीकरण कराने की मोहलत दी है। अब इन एजेंटों को 31 दिसंबर 2026 तक प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रशिक्षण की पात्रता और नियमों भी तय किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब अगर किसी पार्टनरशिप या फर्म को अपना पंजीकरण कराना है तो कंपनी के सभी सदस्य को प्रशिक्षण लेना जरूरी होगा।
यूपी रेरा में इस समय 2881 एजेंट पंजीकृत हैं जो बिल्डरों के प्रोजेक्टों में संपत्ति बेचने का काम कर रहे हैं। यूपी रेरा ने इन सभी एजेंटों का पंजीकरण से पहले प्रशिक्षण लेना जरूरी कर दिया है ताकि उनको नियमों का पाठ पढ़ाया जा सके। अब तक 20 से अधिक बैच का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। बाकी एजेंटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यूपी रेरा ने पूर्व में पंजीकृत एजेंटों को दिसंबर 2025 तक का समय दिया था, लेकिन अब पुराने एजेंटों को 31 दिसंबर 2026 तक का समय दिया है।
इस दौरान सभी को प्रशिक्षण लेकर अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराना होगा। वहीं नए एजेंट भी प्रशिक्षण लेने के बाद ही पंजीकरण का आवेदन का सकते है। आवेदन में प्रशिक्षण उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र देना जरूरी होगा। साथ ही यूपी रेरा ने फर्म या पार्टनरशिप में अगर पंजीकरण कराना है तो उसके सभी डाॅयरेक्टर, सीईओ या पार्टनर्स को प्रशिक्षण लेकर प्रमाण पत्र लेना जरूरी होगा। अगर कंपनी का कोई पार्टनर प्रमाण पत्र को लेकर किसी दूसरी कंपनी या अपनी स्वयं की कंपनी शुरू करता है तो वो प्रमाण पत्र भी मान्य होगा। प्रशिक्षण का नया आदेश यूपी रेरा के पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है।