फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: Ramapati Shastri appointed as pro tem speaker will administer oath to newly elected MLAs

यूपी : रमापति शास्त्री प्रोटेम स्पीकर नियुक्त, नवनिर्वाचित विधायकों को 28-29 मार्च को दिलाई जाएगी शपथ, पांच वरिष्ठ विधायक भी दिलाएंगे शपथ

Thu, 24 Mar 2022 12:24 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 24 Mar 2022 12:24 AM IST
सार

प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों को 28-29 मार्च को शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए पांच अन्य वरिष्ठ विधायकों को नियुक्त किया है।

विज्ञापन
UP: Ramapati Shastri appointed as pro tem speaker will administer oath to newly elected MLAs
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा के सबसे वरिष्ठ विधायक रमापति शास्त्री को विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होने तक प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों को 28-29 मार्च को शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए पांच अन्य वरिष्ठ विधायकों को नियुक्त किया है।

विज्ञापन


गोंडा जिले की मनकापुर सीट से विधायक रमापति शास्त्री 1974 में पहली बार छठी विधानसभा के लिए विधायक निर्वाचित हुए थे। शास्त्री 7वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं, 14वीं और 17वीं विधानसभा में विधायक रहे। शास्त्री कल्याण सिंह सरकार में समाज कल्याण और राजस्व मंत्री रहे। मायवती और कल्याण सिंह सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे। योगी सरकार में भी शास्त्री समाज कल्याण मंत्री थे। 18वीं विधानसभा में शास्त्री आठवीं बार विधायक निर्वाचित हुए है। सदन के सबसे वरिष्ठ विधायक होने के कारण उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।
विज्ञापन


पांच वरिष्ठ भी विधायक भी दिलाएंगे शपथ
राज्यपाल ने विधानसभा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेश खन्ना, फतेह बहादुर सिंह और रामपाल को भी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए नियुक्त किया है। राज्यपाल राजभवन में 26 मार्च को प्रोटेम स्पीकर के साथ इन पांच विधायकों को भी शपथ दिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री होंगे शामिल
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव, विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत भी मौजूद रहेंगे। यूपी में उद्योग स्थापित करने वाले और उद्योग संचालित करने वाले सभी प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है।


भाजपा प्रदेश मुख्यालय से मंगलवार को अतिथियों को फोन कर आमंत्रित करने का सिलसिला शुरू हो गया। विपक्षी दलों के नेताओं को भी फोन कर शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा,  हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर और  गोवा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बिहार, नागालैंड, मेघालय और पुंडुचेरी में भाजपा के समर्थन से चल रही सरकारों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया है। वहीं, शासन की ओर से भाजपा शासित राज्यों के अलावा सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed