फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP population 24 Crore, Corona test only 35 Thousand

यूपी की आबादी 24 करोड़, कोरोना जांच सिर्फ 35 हजार

Sat, 18 Jul 2020 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
UP population 24 Crore, Corona test only 35  Thousand
प्रेसवार्ता करते आप सांसद संजय सिंह।
यूपी की आबादी 24 करोड़, कोरोना जांच सिर्फ 35 हजार
विज्ञापन

नोएडा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ज्वालामुखी के पहाड़ पर शांति से बैठकर विस्फोट का इंतजार कर रही है। 24 करोड़ की आबादी वाले राज्य में रोजाना महज 35 हजार कोरोना जांच ही हो पा रही हैं, जबकि दिल्ली की ढाई करोड़ की आबादी में रोजाना 25 हजार कोरोना जांच हो रही हैं। इस अनुपात में कम से कम दो लाख जांच रोजाना यूपी में होनी चाहिए। यूपी के 75 जिले सिर्फ 26 लैब के भरोसे हैं, जबकि दिल्ली में 42 लैब, प्लाज्मा बैंक सहित कोरोना से निपटने के तमाम इंतजाम किए जा चुके हैं।
सेक्टर-29 में प्रेसवार्ता के दौरान संजय सिंह ने यूपी सरकार के बारे में कहा कि अपराध से निपटने के लिए नो एफआईआर-नो क्राइम की राह अपनाई जा रही है, उसी तरह महामारी से निपटने के लिए भी नो टेस्ट-नो कोरोना का फॉर्मूला सरकार अपना रही है। बुलंदशहर आदि कई जिलों से ऐसे वीडियो हमें मिले हैं, जहां क्वारंटाइन सेंटर बेहाल हैं। उन्होंने दिल्ली दंगों पर आई एक रिपोर्ट पर कहा कि सदन में भी इस बात को उठा चुका हूं कि दंगे भड़काने का काम भाजपा ने किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सभाजीत सिंह, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन, महासचिव संजीव निगम, प्रदेश के सह-प्रभारी नदीम अशरफ जायसी, यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष फैसल वारसी, सचिव नवाब सोनी, विनय पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपराधी-पुलिस-नेताओं का गठजोड़
कानपुर की घटना एक बड़ी साजिश का हिस्सा है, जिसका खुलासा खुद शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा के पत्र से होता है। विकास दुबे और थाना प्रभारी विनय तिवारी के गठजोड़ का खुलासा किया था। उसका इतिहास सत्ता राजनीति और पुलिस के गठजोड़ की पोल खोलता है। मांग की संपूर्ण घटना की जांच हाईकोर्ट के जज से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 ने थामा आप का हाथ
1991 में नोएडा-दादरी से कांग्रेस पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके चौधरी जिले सिंह भाटी व उनके पुत्र हरदीप सिंह भाटी जो कि लंबे समय तक यूथ कांग्रेस पार्टी के महासचिव रहे हैं, अपने 25 साथियों के साथ सचिन पायलट एवं गुर्जर समाज के साथ हो रहे दुर्व्यवहार से दुखी होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, ज्ञानेंद्र सिंह अवाना, रतन लाल प्रधान, गौरव माथुर, सपा के धनंजय सिंह सहित बसपा के भी कई पदाधिकारियों सहित 30 लोगों ने आप की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed