फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police raided the house of poet Munawwar Rana in Lucknow

लखनऊ: बेटे की खोज में देर रात मुन्नवर राना के घर पहुंची यूपी पुलिस, महिलाओं व लड़कियों से अभद्रता का आरोप

Fri, 02 Jul 2021 07:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Jul 2021 07:55 PM IST
सार

लखनऊ और रायबरेली पुलिस ने फ्लैट का कोना-कोना छान मारा लेकिन तबरेज घर पर नहीं मिला। तबरेज के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने घर में जमकर तांडव किया और सभी के मोबाइल फोन छीन लिए। पुलिस ने महिलाओं से अभद्रता भी की।

विज्ञापन
UP Police raided the house of poet Munawwar Rana in Lucknow
मुन्नवर राना के घर पहुंची यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर शायर मुन्नवर राना के लालकुआं स्थित फ्लैट पर बृहस्पतिवार देर रात रायबरेली पुलिस ने उनके बेटे तबरेज राना की तलाश में छापा मारा। कार्रवाई को लेकर मुन्नवर राना व उनकी बेटियों ने पुलिस पर अभद्रता के आरोप लगाए। तीन दिन पहले रायबरेली में तबरेज पर जानलेवा हमला हुआ था। उधर, पुलिस ने रायबरेली में चार लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया कि उसने चार चाचा व चचेरे भाइयों को केस में फंसाने के लिए खुद अपनी कार पर फायरिंग कराई थी। साजिश रचने को लेकर उसकी तलाश में ही छापा मारा गया था।
विज्ञापन


मुन्नवर राना का आरोप है कि रात करीब दो बजे अचानक पुलिस एफआई टावर के ढींगरा अपार्टमेंट के प्रथम तल स्थित उनके फ्लैट पहुंची और दरवाजा पीटने लगी। इससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। दरवाजा खोला तो आठ-दस पुलिसकर्मी धड़धड़ाते हुए घुसे और हर कमरे में तबरेज को ढूंढने लगे। मुन्नवर राना की बेटी सुमैया, फौजिया, आर्शिया, रुसा और सुमैया की बेटी वरीशा व मीशा, फौजिया की बेटी मनाल व जियान, तबरेज की पत्नी नायला ने देर रात पुलिस के ऐसे फ्लैट में घुसने का विरोध किया। आरोप है कि मनाल ने वीडियो बनाना शुरू किया तो एक पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल छीन लिया। कुछ पुलिसकर्मी भूतल स्थित कमरे में सो रहे मुन्नवर राना के पास गए, पर उनसे कोई बात नहीं की और उन्हें बेड पर ही लेटे रहने को कहा। पूछने पर सिर्फ तबरेज की तलाश करने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन


पुलिस ऐसा करती है तो फिर गुंडागर्दी क्या है...
कार्रवाई को लेकर मुन्नवर राना का कहना है कि यदि पुलिस ऐसा करती है तो फिर गुंडागर्दी क्या है। न तो तबरेज के खिलाफ कोई मुकदमा है और न ही वारंट, ऐसे में यह कार्रवाई मनमानी है। हालांकि, यह भी कहा कि शासन-प्रशासन से कोई शिकायत नहीं है, भाई-भतीजों की ओर इशारा करते हुए कहा कि शिकायत उनसे है जिन्हें पाल-पोसकर बड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

28 जून को मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना ने रायबरेली में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि वह अपनी कार से त्रिपुला चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर निकल रहे थे तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने कार पर फायरिंग कर दी। 





तबरेज का कहना है कि वह अपनी लाइसेंसी गन लेकर नीचे उतरे तो नकाबपोश बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर मामले की जांच शुरू की। कोतवाल का दावा है कि तबरेज पर हमले का पूरा मामला फर्जी निकला। खुद तबरेज ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों को फसाने के लिए मुकदमा दर्ज कराया था। 

अब मुकदमे में रायबरेली पुलिस ने तबरेज राना को फर्जी मुकदमा दर्ज कराने, प्रतिद्वंदी को फंसाने और तथ्य छुपाने का आरोपी बना दिया है। इसके बाद रायबरेली पुलिस तबरेज राना की तलाश कर रही है। इसी सिलसिले में गुरुवार देर रात लखनऊ में हुसैनगंज स्थित एफआई टावर के ढींगरा अपार्टमेंट में छापेमारी की गई।

मुन्नवर ने बताया था खुद और बेटे की जान को खतरा
शायर मुन्नवर राना ने बेटे तबरेज पर जानलेवा हमले के बाद रायबरेली पुलिस से जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा था कि पुश्तैनी जमीन के लिए मेरे भतीजे मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं। वह मेरी जान ले लेंगे। उन्होंने कहा था कि अगर रायबरेली पुलिस सक्रिय नहीं हुई तो उनकी हत्या हो सकती है।


परिवार का विवाद खत्म न हुआ तो मंदिर को दान कर जाऊंगा जमीन
मुन्नवर राना ने कहा कि यदि परिवार का विवाद खत्म न हुआ तो सभी जमीनें किसी मंदिर को दान कर जाऊंगा, ताकि इतिहास में लिखा जाए कि अयोध्या में किसी ने जमीन छिनी थी तो रायबरेली में किसी ने दे भी दी। बोले- मेरी हमेशा ख्वाहिश रही है कि देश में झगडेे़-फसाद खत्म हों, पर परिवार में ही ये नौबत आएगी, कभी सोचा न था।

बाबरी मस्जिद के लिए जमीन देने की कर चुके पेशकश
मुन्नवर राना ने कहा कि पूरी जिंदगी सिर्फ शायरी करते हुए और सरस्वती के मंदिर में बैठकर बिता दी। शेर सुनाते हुए बोले- दरिया में मत बहाओ कि इस मुल्क में अभी दो गज जमीन का जमींदार मैं भी हूं। कहा कि जमीन-जायदाद के चक्कर में तो मैं कभी रहा ही नहीं। बताया कि बाबरी मस्जिद को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले प्रधानमंत्री को पत्र भेजा था। इसमें रायबरेली में नदी किनारे अपनी छह-सात बीघा जमीन मस्जिद के लिए देने की पेशकश की थी।

डीजीपी से शिकायत करने पहुंची बेटियां, नहीं हो सकी मुलाकात
सुमैया राना ने कहा कि इज्जतदार परिवार के यहां देर रात पुलिस का ऐसे छापा मारना। महिलाओं व लड़कियों से अभद्रता और परिवार से अपराधियों जैसा सुलूक बर्दाश्त नहीं करेंगी। आरोप लगाया कि बिना महिला कर्मचारी के पुलिस सभी कमरों में घुस गई। विरोध जताने पर हुसैनगंज थाने से एक महिला आरक्षी को बुला लिया। पूरे परिवार से गुंडों जैसा सलूक किया। सुमैया व फौजिया डीजीपी से शिकायत करने उनके दफ्तर भी गईं, हालांकि उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। सुमैया ने डीजीपी व शासन से रायबरेली पुलिस की शिकायत करने और वकील की सलाह से अगला कदम उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed