फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP International Trade Show: Japan, Germany, Singapore and South Korea will become possible participating countries

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो : जापान, जर्मनी, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया बनेंगे संभावित सहभागी देश

Wed, 20 May 2026 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
UP International Trade Show: Japan, Germany, Singapore and South Korea will become possible participating countries
ट्रेड शो के चौथे संस्करण के लिए तैयारियां शुरू, प्रमुख सचिव ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के चौथे संस्करण के लिए आयोजकों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील ने तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। यह बैठक इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड (आईईएमएल) में आयोजित हुई, जिसमें ट्रेड शो की तैयारियों, विदेशी खरीदारों की भागीदारी, प्रचार-प्रसार और विभागीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।



नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में इस वर्ष ट्रेड शो के चौथे संस्करण का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष भी शो में देश के साथ विदेशी स्टॉल भी लोगों को आकर्षित करते हुए नजर आएगे। इसमें जापान, जर्मनी, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया आदि को संभावित पार्टनर देशों के रूप में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। वहीं, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश को पार्टनर राज्यों के रूप में जोड़ने की रणनीति पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

आईईएमएल के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि ट्रेड शो ने पिछले तीन संस्करणों में उत्तर प्रदेश के एमएसएमई, ओडीओपी, हस्तशिल्प और विनिर्माण क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इस बार ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूजीन’ (ओडीओसी) को भी विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिल सके। इसको लेकर बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदीप सरकार, एमएसएमई सचिव प्रांजल यादव, ओडीओपी के संयुक्त आयुक्त सुनील कुमार तथा उद्योग विभाग के अपर आयुक्त रोहित समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदार जुटाने की रणनीति और विभिन्न देशों के साथ समन्वय पर हुई चर्चा
साथ ही विदेशी खरीदारों को जोड़ने के लिए फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधि रोहित तेजपाल ने भी भाग लिया। बैठक में अधिकारियों ने 27 जून को प्रस्तावित यूपीआईटीएस कर्टेन रेजर और अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इसके जरिये राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपी ट्रेड शो का प्रचार किया जाएगा। बैठक में विदेश मंत्रालय के साथ 22 और 23 जून को प्रस्तावित दो दिवसीय बैठक, वैश्विक रोड शो, खरीदार जुटाने की रणनीति और विभिन्न देशों के साथ समन्वय पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed