फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP first metro coach restaurant to be built in Noida arrangements will be made for 50 people

First Metro Coach Restaurant: नोएडा में बनेगा यूपी का पहला मेट्रो कोच रेस्तरां, 50 लोगों के लिए होगी व्यवस्था

Tue, 28 Feb 2023 09:52 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Feb 2023 09:52 PM IST
सार

मेट्रो कोच में बैठने पर आपको वही अनाउंसमेंट सुनाई देगी जो अमूमन सफर के दौरान की जाती है। हालांकि, रेस्तरां में यह अनाउंसमेंट खाने-पीने को लेकर होगी। 

विज्ञापन
UP first metro coach restaurant to be built in Noida arrangements will be made for 50 people
इसी मेट्रो कोच में बनेगा रेस्तरां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-137 में प्रदेश का पहला मेट्रो कोच रेस्तरां बनेगा। एक्वा लाइन मेट्रो के एक कोच (मॉक-अप मेट्रो कोच) में रेस्तरां चलाया जाएगा। यहां 50 लोगों को बैठकर खाने-पीने की सुविधा मिलेगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक निजी कंपनी को इसका लाइसेंस दिया है। कंपनी को प्रति माह के आधार पर किराया देना होगा।

विज्ञापन

मेट्रो प्रबंधन की ओर से चयनित कंपनी को तीन माह के भीतर पूरा सेटअप लगाने को कहा गया है। कंपनी की ओर से आर्किटेक्ट का सहारा लिया जाएगा। मेट्रो प्रबंधन ने कंपनी को रेस्तरां, स्टोर और अन्य के लिए लाइसेंस पर कोच दिया है। इसमें यह भी बताया गया है कि क्या-क्या नहीं करना है। कंपनी रेस्तरां चलाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन की ओर से कंपनी को मेट्रो कोच के बाहर करीब 200 वर्गमीटर का क्षेत्र और दिया गया है। कंपनी को यहां लैंडस्केप विकसित करना होगा, ताकि यहां आने वाले लोगों को ये लुभा सके। कंपनी चाहे तो कुछ लोगों के लिए बाहर बैठने की भी व्यवस्था कर सकती है। कंपनी को नौ साल के लिए यह लाइसेंस दिया गया है, लेकिन प्रत्येक दो वर्ष पर लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होगा। सेक्टर-137 में मेट्रो स्टेशन के पास इससे पहले तीन रेस्तरां, एक कार शोरूम और एक सैलून पहले से ही चल रहा है। इस नए रेस्तरां के खुलने पर सेक्टर-137 और आसपास के लोगों को काफी फायदा होगा।

विज्ञापन

कोच में बैठने की व्यवस्था में नहीं होगा बदलाव
एग्रीमेंट के अनुसार मेट्रो कोच में बैठने की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पहले से निर्धारित सीटों पर ही ग्राहक बैठेंगे। उनके लिए अलग से किसी तरह की सीट नहीं लगाई जाएगी। लोगों को यह अहसास होगा कि वह ट्रेन में सफर करते हुए खाने-पीने का आनंद ले रहे हैं।

चलती ट्रेन की तरह होगी अनाउंसमेंट
मेट्रो कोच में बैठने पर आपको वही अनाउंसमेंट सुनाई देगी जो अमूमन सफर के दौरान की जाती है। हालांकि, रेस्तरां में यह अनाउंसमेंट खाने-पीने को लेकर होगी। यहां बिजनेस मीटिंग, बर्थ डे पार्टी आदि की जा सकती हैं। व्यक्तिगत तौर पर परिवार के लोग भी इसका आनंद उठा सकते हैं।

मेट्रो कर्मियों की ड्रेस में होंगे वेटर
सूत्रों के मुताबिक मेट्रो कर्मियों की ड्रेस में रेस्तरां के वेटर और अन्य स्टाफ होंगे। यहां भी टोकन और कार्ड सिस्टम आदि होगा। हालांकि, इसे किस तरह से लागू किया जाएगा। इस पर अभी फैसला होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed