फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   up election phase 4th pm modi cm yogi and other leaders appeal people to cast their vote

यूपी चुनाव चरण 4: अपने सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए करें वोट- पीएम मोदी और सीएम योगी ने की अपील

Wed, 23 Feb 2022 09:17 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 23 Feb 2022 09:17 AM IST
सार

सीएम योगी ने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि भयमुक्त और दंगामुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए वोटिंग जरूर करें। पहले मतदान, फिर जलपान।

विज्ञापन
up election phase 4th pm modi cm yogi and other leaders appeal people to cast their vote
पीएम मोदी और सीएम योगी - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। चौथे चरण में 2.14 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। धीरे-धीरे लंबी कतारें पोलिंग बूथ पर लगना शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से मतदान करने की अपील की है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान करें।'
विज्ञापन


वहीं, सीएम योगी ने विकासयुक्त और सुरक्षायुक्त अपने सपनों का प्रदेश बनाने के लिए सभी मतदाता से वोट करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'यूपी विधानसभा चुनाव-2022 का आज चतुर्थ चरण है। भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश के लिए, विकासयुक्त और सुरक्षायुक्त अपने सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए सभी सम्मानित मतदाता गण अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अतः ध्यान रहे, पहले मतदान फिर जलपान।'
विज्ञापन
विज्ञापन




नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें, वोट जरूर करें- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए लिखा, 'उप्र विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का चौथा चरण है। लखनऊ समेत कुल 59 सीटों पर सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना मताधिकार का प्रयोग करें और ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में सहभागी बनें। पहली बार वोट कर रहे मतदाताओं से विशेष आग्रह है कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने आगे आएं।'


आपका वोट प्रदेश व देश की दशा-दिशा को तय करेगा- जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ' उत्तर प्रदेश में आज चौथे चरण का मतदान होना है। सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देकर, एक सशक्त सरकार का चयन करें। आप सभी का मतदान ही प्रदेश और राष्ट्र निर्माण की दशा और दिशा तय करने में आपकी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed