{"_id":"6215a48ce039dd63b461d002","slug":"up-election-phase-4th-bsp-chief-mayawati-casts-her-vote-at-lucknow-said-voting-for-sp-means-supporting-mafiaraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election Phase 4th: सपा को वोट देने का मतलब है माफिया राज-गुंडा राज को समर्थन देना- बसपा प्रमुख मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Phase 4th: सपा को वोट देने का मतलब है माफिया राज-गुंडा राज को समर्थन देना- बसपा प्रमुख मायावती
Wed, 23 Feb 2022 08:57 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 23 Feb 2022 08:57 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ के निगम नर्सरी स्कूल में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने सपा को नकार दिया है।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए बुधवार को मतदान जारी है। इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती मतदान करने के लिए लखनऊ के निगम नर्सरी स्कूल पहुंचीं। उन्होंने वोट डालने के बाद सपा पर करारा हमला बोला। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने वोट देने से पहले ही समाजवादी पार्टी को नकार दिया है।
विज्ञापन
सपा को वोट देने का मतलब है गुंडा राज, माफिया राज को समर्थन देना। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज भी सपा से खुश नहीं हैं, वे उन्हें वोट नहीं देंगे। सपा सरकार में हुए दंगे उसकी असली तस्वीर है। समाजवादी पार्टी के नेताओं के चेहरे बताते हैं कि वे इस बार सत्ता में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के तहत जिन नौ जिलों में आज मतदान चल रहा है। इनमें बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव शामिल हैं। यहां की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछली बार इनमें से 50 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं, जबकि एक सीट पर अपना दल (सोनेलाल) ने कब्जा जमाया था। अन्य आठ सीटों में से चार पर सपा, जबकि दो-दो सीटों पर कांग्रेस और बसपा ने जीत हासिल की थी। इस चरण की 59 में से 29 सीटें ऐसी हैं, जिन्हें रेड अलर्ट जोन में रखा गया है। दरअसल, इन 29 विधानसभा सीटों पर खड़े होने तीन या इससे अधिक प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं।
विज्ञापन