फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Election 2022 3rd Phase of Voting cm yogi Appeals Vote for Peace and Development of UP

UP Election 2022 3rd Phase: नए यूपी के निर्माण के लिए जरूर करें वोट- पीएम मोदी और सीएम योगी ने की अपील

Sun, 20 Feb 2022 10:28 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 20 Feb 2022 10:28 AM IST
सार

यूपी में तीसरे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। पीएम मोदी और सीएम योगी सहित दिग्गज नेताओं ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
UP Election 2022 3rd Phase of Voting cm yogi Appeals Vote for Peace and Development of UP
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम योगी और जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में रविवार को तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां से कुल 627 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, पंजाब में भी आज विधानसभा चुनाव के लिए आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित दिग्गज नेताओं ने लोगों से बढ़चढ़ कर मतदान करने के लिए अपील की। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने युवाओं और विशेष कर पहली बार मतदान करने वाले नवयुवकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'यूपी में तीसरे चरण और पंजाब में विधानसभा के लिए आज मतदान हो रहा है। मैं सभी मतदान करने वाले नागरिकों से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार के इस्तेमाल करने का आह्वान करता हूं। विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाता इसमें बढ़चढ़ कर भाग लें।'
विज्ञापन


दंगामुक्त और विकासशील यूपी के लिए वोट करें- सीएम योगी
वही, सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त प्रदेश के लिए, राष्ट्रवाद की विजय के लिए, आत्मनिर्भर एवं नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए और जन-जन के उत्थान के लिए, आप सभी मतदान अवश्य करें। पहले मतदान, फिर जलपान।'
विज्ञापन
विज्ञापन




राहुल गांधी बोले- मतदान यूपी में होगा, बदलाव पूरे देश में आएगा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने लिखा, 'वोट उत्तर प्रदेश में पड़ेगा, बदलाव देशभर में आएगा! शांति और प्रगति के लिए वोट दें- नई सरकार बनेगी तो नया भविष्य बनेगा।'

विकास को गति देने वाली सरकार को चुनने के लिए हर वोट अहम- अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा, 'मैं उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के मतदाताओं से अपील करता हूं कि प्रदेश को परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण से मुक्त रखकर विकास को गति देने वाली सरकार को चुनने के लिए आपका एक-एक वोट अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।'

मतदान का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार- राजनाथ सिंह 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'आज उत्तर प्रदेश और पंजाब में मतदान करने वाले मतदाताओं से अनुरोध है कि वे बड़ी संख्या में निकल कर मतदान करें। लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है। आप अपने अधिकारों का अवश्य प्रयोग करें।' वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सोशल मीडिया पर लोगों मतदान करने का आह्वान किया।




लोकतंत्र के महापर्व पर वोट जरूर करें- जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग के लिए अनुरोध किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश में तृतीय चरण के साथ ही आज पंजाब की सभी सीटों पर मतदान होना है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि लोकतंत्र के महापर्व के इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और विकास के लिए वोट अवश्य डालें। प्रदेश की प्रगति में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।' केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने भी मतदाताओं से वोटिंग करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed