{"_id":"6204ffc9c52f997233507ed8","slug":"up-election-2022-raju-kohli-a-youth-dressed-as-cm-yogi-adityanath-arrived-at-a-polling-booth-in-sector-11-of-noida-to-cast-his-vote-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: जब मतदान के लिए नोएडा पहुंचे 'योगी', देखता रह गया हर कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: जब मतदान के लिए नोएडा पहुंचे 'योगी', देखता रह गया हर कोई
Thu, 10 Feb 2022 05:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 10 Feb 2022 05:36 PM IST
सार
राजू कोहली पैदल ही चलकर अपने मतदान केंद्र तक पहुंचे और पूरे रास्ते में वह लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन
योगी के भेष में पहुंचा राजू कोहली नाम का शख्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के सेक्टर 11 के एक मतदान केंद्र पर लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब 'योगी आदित्यनाथ' मतदान के लिए पहुंच गए। उन्हें देखकर जो जहां था वहीं से देखता रह गया। हालांकि जल्द ही लोगों को एहसास हो गया कि वह योगी आदित्यनाथ नहीं उनकी भेष में कोई और शख्स है।
इस शख्स का नाम राजू कोहली है, जो बिल्कुल सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह कपड़े पहने और उन्हीं की तरह बाल मुंडाए हुए था। राजू कोहली पैदल ही चलकर अपने मतदान केंद्र तक पहुंचे और पूरे रास्ते में वह लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
इस दौरान उनके साथ कई लोग साथ चलते हुए नजर आए। एक पल को लगा जैसे मुख्यमंत्री योगी ही अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे हों। हालांकि जैसे ही उन्होंने अपने चेहरे पर लगा मास्क हटाया तो लोग भौचक्के रह गए।
विज्ञापन
कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में देखा गया कि उसे पुलिसवालों ने अलग से ले जाकर वोट डलवाया।
बता दें कि पहले चरण के अंतर्गत नोएडा में भी वोटिंग हो रही है। शाम पांच बजे तक 54.77 फीसदी मतदान हो चुका है। अभी भी कई मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार मतदान प्रतिशत का पिछली बार से ज्यादा रहेगा।