फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Board: Physical verification of examination centers will start from tomorrow

यूपी बोर्ड: कल से शुरू होगा परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन

Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Physical verification of examination centers will start from tomorrow
विज्ञापन

संशोधित खबर
यूपी बोर्ड: कल से शुरू होगा परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन



- पांच सदस्यीय टीम करेगी जांच, बोर्ड को भेजेगी रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को परीक्षा केंद्र के लिए स्कूलों का भौतिक सत्यापन होगा। इसके लिए सोमवार को खंड स्तर पर पांच सदस्यीय टीम का गठन होगा। इसमें एसडीएम, दो वरिष्ठ प्रिंसिपल व पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। टीम केंद्रों का सत्यापन कर बोर्ड को रिपोर्ट भेजेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही केंद्र का निर्धारित किया जाएगा।

जिले में यूपी बोर्ड के 170 स्कूल हैं। इससे सात सरकारी हैं। इस बार 10वीं और 12वीं के 41907 छात्र परीक्षा देंगे। पिछले वर्ष 57 केंद्रों पर 41788 छात्रों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


हालांकि इस बार बोर्ड की ओर से केंद्र निर्धारण में और सख्ती बरती जा रही है। स्कूल में शौचालय, पेयजल, सीसीटीवी कैमरा, बिजली, छात्रों के बैठने की लिए सीट, स्कूल में चारदीवारी समेत बोर्ड के तय मानकों के आधार पर केंद्र का निर्धारण किया जाएगा। इस बार केंद्रों के बीच की न्यूनतम दूरी को 10 किमी से बढ़ाकर 12 कर दी गई है। इसके अलावा स्कूल के प्रिंसिपल का आपराधिक रिकॉर्ड देखा जाएगा। जिन निजी स्कूलों की खिड़कियां संकरी गलियों में खुलेंगी उनको केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्र में प्रत्येक छात्र के लिए 20 वर्गफुट का स्थान आवंटित किया गया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए विभाग की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। मानकों के आधार पर केंद्र का निर्धारित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article