फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Board: Books will be in the hands of students on the first day of the new session

यूपी बोर्ड: नए सत्र के पहले दिन होंगी छात्रों के हाथों में किताबें

Fri, 01 Nov 2024 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Books will be in the hands of students on the first day of the new session
यूपी बोर्ड: नए सत्र के पहले दिन होंगी छात्रों के हाथों में किताबें
विज्ञापन

बोर्ड ने शुरू की तैयारी, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एनसीईआरटी से किताबों का कॉपीराइट मांगने के लिए शासन से मांगी अनुमति
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को नए सत्र में किताबों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। छात्रों को किताबें नए सत्र में समय से मिले, इसके लिए बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी हैं। विभाग ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एनसीईआरटी से किताबों का कॉपीराइट मांगने के लिए शासन से अनुमति मांगी है। ताकि अगले सत्र में किताबों की जरूरत को पूरा करने पर अभी से काम किया जा सके।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में किताबें नहीं बिकने से नुकसान के कारण रॉयल्टी और जीएसटी देने में असमर्थता जताते हुए प्रकाशकों ने हाईकोर्ट में याचिका कर दी थी। मामला अब तक हाईकोर्ट में लंबित है। वर्ष 2021 की रॉयल्टी और जीएसटी नहीं मिलने पर एनसीईआरटी ने इस साल किताबों के प्रकाशन का अधिकार देने से इन्कार कर दिया था। किताबें नहीं छपने के कारण बोर्ड की भी काफी किरकिरी हुई थी। ऐसे में नए सत्र के लिए अभी से तैयारियां तेज हो गई हैं। विभाग नए सत्र के लिए किताबों के प्रकाशन से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दिया है और शासन को पत्र भेजकर एनसीईआरटी से किताबों की कॉपीराइट मांगी हैं। ताकि किताबों का प्रकाशन समय ये कराया जा सके। अधिकारियों का दावा है कि नए सत्र में पहले ही दिन से छात्रों के हाथों में किताबें होंगी।
विज्ञापन

एक अप्रैल से सत्र, जुलाई में पहुंचती हैं किताबें

पिछले कई सालों से यूपी बोर्ड की एनसीईआरटी आधारित सस्ती किताबों के लिए टेंडर की प्रक्रिया फरवरी-मार्च में शुरू होती थी और किताबें जुलाई में बाजार तक पहुंचती थीं। तब तक छात्र निजी प्रकाशकों की किताबें खरीद चुके होते थे। क्योंकि शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से ही शुरू हो जाता है। इस बार बोर्ड के अफसरों ने अभी से प्रक्रिया शुरू कर दी है। ताकि समय से छात्रों को किताबें मिल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed